Best Biopics On OTT: OTT पर देखें ये इंस्पिरेशनल बायोपिक फिल्में, जो बदल देंगी आपकी सोच

Best Biopics On OTT: ओटीटी पर मौजूद बेस्ट बायोपिक फिल्में, जो सच्ची कहानियों पर आधारित हैं. जानें पूरी लिस्ट और देखें ऐसी फिल्में जो आपको इंस्पायर करेंगी.

Best Biopics On OTT: क्या आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक याद रहें? बायोपिक फिल्में बिल्कुल ऐसी ही होती हैं. इनमें असली लोगों की जिंदगी, उनके संघर्ष और उनकी सफलता की कहानी दिखाई जाती है. इन्हें देखकर हमें कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. इस समय ओटीटी पर कई ऐसी बायोपिक फिल्में मौजूद हैं, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं. तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

फुले (Phule) – ZEE5

यह फिल्म भारत के महान समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने समाज की पुरानी सोच और जातिवाद के खिलाफ लड़कर लड़कियों की शिक्षा के लिए पहला स्कूल खोला.

सैम बहादुर (Sam Bahadur) – ZEE5

यह भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बहादुरी की सच्ची कहानी है. फिल्म में उनके 40 साल के शानदार मिलिट्री करियर और 1971 के युद्ध में भारत की जीत में उनकी भूमिका को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है.

श्रीकांत (Srikanth) – Netflix

यह एक बहुत ही इंस्पायरिंग फिल्म है जो नेत्रहीन उद्योगपति (Industrialist) श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर बनी है. जन्म से अंधे होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी.

सरदार उधम (Sardar Udham) – Prime Video

यह क्रांतिकारी उधम सिंह की कहानी है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए लंदन जाकर माइकल ओ’डायर को गोली मारी थी. यह फिल्म देशभक्ति और जुनून से भरी हुई है.

मैं अटल हूं (Main Atal Hoon) – ZEE5

यह फिल्म हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के सफर को दिखाती है. एक कवि, एक नेता और एक महान इंसान के रूप में उनके योगदान को इस फिल्म में समेटा गया है.

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट (Rocketry: The Nambi Effect) – JioHotstar / Prime Video

यह ISRO के वैज्ञानिक नंबी नारायणन की कहानी है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक सच्चे देशभक्त वैज्ञानिक पर जासूसी का झूठा आरोप लगाया गया और उन्होंने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कितना लंबा संघर्ष किया.

यह भी पढ़ें: Malayalam OTT Releases: मई के पहले हफ्ते में OTT पर मलयालम फिल्मों का जलवा, एक साथ रिलीज होंगी ये 3 धांसू फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >