Kiara Batwara 1947: फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर और नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज होने के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है. फिल्म की एक्ट्रेस कनिका कपूर ने हाल ही में करण देओल के साथ अपना नया पोस्टर शेयर किया, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं. जहां फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं, वहीं कनिका का लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.
What is in the Poster: क्या है पोस्टर में
पोस्टर सामने आते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कनिका की तुलना एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से करनी शुरू कर दी. कुछ लोगों ने कहा कि पहली नजर में उन्हें लगा कि पोस्टर में कियारा हैं. वहीं, कई यूजर्स का मानना है कि दोनों का लुक काफी मिलता-जुलता है.
नए पोस्टर में कनिका फ्लोरल सूट, हल्के मेकअप और खुले, हल्के बिखरे बालों में दिखाई दे रही हैं. उनका यह अंदाज कई लोगों को फिल्म 'शेरशाह' में कियारा आडवाणी के निभाए गए डिंपल चीमा के किरदार की याद दिला रहा है.
Users are Reacting on the Post: यूजर्स ने दी अलग अलग प्रतिक्रिया
पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो, कनिका कपूर. पहली नजर में मुझे लगा कि पोस्टर में कियारा आडवाणी हैं." एक और यूजर ने कहा, "मुझे लगा कि यह कियारा हैं." एक कमेंट में लिखा था, "यह AI से बना पोस्टर है; इसलिए वह कियारा जैसी दिख रही हैं.
यह इंडस्ट्री कितनी आलसी हो गई है, यह बहुत शर्मनाक है." एक व्यक्ति ने कहा, "वह बिल्कुल कियारा आडवाणी जैसी दिख रही हैं." एक और ने कहा, "एक पल के लिए मुझे लगा कि यह कियारा आडवाणी हैं." एक और यूजर ने कहा, "उन्होंने AI का इस्तेमाल किया और उन्हें कियारा आडवाणी जैसा दिखाया.
About kanika Kapoor: कनिका कपूर के बारे में
फिल्म 'बंटवारा 1947' से कनिका कपूर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं. हालांकि, उनके लिए अभिनय की दुनिया नई नहीं है. इससे पहले वह टीवी शो 'एक दूजे के वास्ते 2' में अपने किरदार से लोगों के बीच पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'टिप्पू', 'दोनों मॉडर्न परिवार', 'अ गिफ्ट ऑफ लव: सिफर' और 'मर्डरबाद' जैसे कई प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है.
About Batwara 1947: बटवारा 1947 के बारे में
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947', असगर वजाहत के 1989 के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' से प्रेरित है. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कनिका कपूर और करण देओल के साथ सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
