Bastar: The Naxal Story OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी अदा शर्मा की बस्तर, अभी नोट कर लें डेट-टाइम

Bastar: The Naxal Story OTT Release Date: अदा शर्मा की बस्तर: द नक्सल स्टोरी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म जी5 पर 17 मई से स्ट्रीम होगी. अगर आपने थियेटर्स में इसे नहीं देखा है, तो जरूर ओटीटी पर एंजॉय करें.

Bastar: The Naxal Story OTT Release Date: बस्तर: द नक्सल स्टोरी 15 मार्च को सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​स्टारर योद्धा के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. फिल्म अदा शर्मा के निर्देशक सुदीप्तो सेन और निर्माता विपुल शाह सहित द केरल स्टोरी टीम को फिर से एकजुट करती है.

Bastar the naxal story ott release

अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो अब ये ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस मूवी की कहानी आपको जरूर अपने ओर आकर्षित करेगी.

Bastar the naxal story ott release

बस्तर: द नक्सल स्टोरी अब जी5 प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए तैयार है. 17 मई से, दर्शक हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में उपलब्ध इस मनोरंजक कथा में डूब सकते हैं.

Bastar the naxal story ott release

फैंस बस्तर मूवी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, अदा शर्मा की ये फिल्म जरूर देखूंगा… एंटरटेनिंग है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, मस्ट वॉच फिल्म है… जरूर एंजॉय करुंगा.

Bastar the naxal story ott release

इस फिल्म में आईपीएस अधिकारी नीरजा माधवन के रूप में अदा शर्मा दिखाई दे रही हैं. यह फिल्म भारतीय माओवादियों, जिन्हें नक्सली भी कहा जाता है, के बारे में है, जो कथित तौर पर हजारों मौतों के लिए जिम्मेदार थे.

Bastar the naxal story ott release

विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए. शाह द्वारा सह-निर्मित, बस्तर: द नक्सल स्टोरी का निर्देशन निर्देशक सुदीप्तो सेन ने किया है.

Also Read- Bastar The Naxal Story Movie Review: नक्सलवाद के गंभीर मुद्दे का सतही चेहरा दिखाती है बस्तर द नक्सल स्टोरी, पढ़ें पूरा रिव्यू

Bastar the naxal story ott release

बस्तर: द नक्सल स्टोरी 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कथित तौर पर 15 करोड़ से बनी यह राजनीतिक थ्रिलर दुनिया भर में 3.75 करोड़ कमाई की.

Bastar the naxal story ott release

फिल्म में अदा शर्मा के अलावा इंदिरा तिवारी, विजय कृष्णा, शिल्पा शुक्ला, यशपाल शर्मा, सुब्रत दत्ता और राइमा सेन भी हैं. आप भी इसे ओटीटी पर जरूर एंजॉय करें.

Also Read- IMDb Highest Rated Web Series: इन वेब सीरीज को अब तक नहीं देखा तो क्या देखा, OTT पर जरूर करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >