Bassi & Kusha Kapila Dating: क्या कुशा कपिला और बस्सी एक दूसरे को कर रहे हैं डेट? बर्थडे पोस्ट ने किया साफ

Bassi & Kusha Kapila Dating: कुशा कपिला और कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं. बस्सी के जन्मदिन पर कुशा की दिल छू लेने वाली पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. जानिए कुशा ने क्या पोस्ट किया?

Bassi & Kusha Kapila Dating: सोशल मीडिया की दुनिया में आजकल किसी सेलिब्रिटी का किसी के साथ दिख जाना ही डेटिंग की खबरों को जन्म दे देता है. खासकर बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तो ऐसी चर्चाएं आम बात हैं. अब इसी कड़ी में एक नई चर्चा तेज हो गई है. खबरें हैं कि ‘थैंक्यू फॉर कॉलिंग’ फेम एक्ट्रेस कुशा कपिला और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

कुशा कपिला के इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट

इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई, जब कुशा के जन्मदिन के मौके पर दोनों को साथ में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया. इसके बाद अब बस्सी के जन्मदिन पर कुशा की तरफ से किया गया एक खास पोस्ट इन चर्चाओं को और हवा दे गया है.

इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा दिल से नोट

कुशा ने बस्सी के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा और भावुक नोट शेयर किया. इस स्टोरी में कुशा, बस्सी के सनग्लासेस पहने हुए उनके साथ सेल्फी लेती नजर आईं. कैप्शन में कुशा ने बस्सी की खूबियां गिनाते हुए उन्हें एक उदार दिल वाला इंसान बताया, जो मुश्किल हालात में भी शांत रहता है, बिना कहे मदद करता है और पार्टी को खास बना देता है. उन्होंने यह भी लिखा कि बस्सी हर फ्लाइट मैनेज कर लेते हैं, मौका मिलते ही शायरी सुनाते हैं और कभी-कभी आपको ‘वकील’ बनने के चक्कर में भी डाल देंगे. साथ ही कुशा ने उनके फनी नेचर की जमकर तारीफ की और इस साल आने वाले उनके स्पेशल का इंतज़ार करने की बात भी कही.

सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

कुशा की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. एक यूजर ने रेडिट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि दोनों पक्के तौर पर डेट कर रहे हैं और साथ ट्रिप पर भी हैं. वहीं एक और यूजर ने गौर किया कि कुशा ने बस्सी का ही चश्मा पहना हुआ है. कुछ लोगों ने तो कुशा के एक्स पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से बस्सी की तुलना तक कर दी और कहा कि कुशा को दाढ़ी वाले लड़के पसंद हैं.

कुशा की पर्सनल लाइफ

बता दें कि कुशा कपिला की शादी पहले जोरावर सिंह अहलूवालिया से हुई थी. दोनों ने साल 2017 में शादी की थी, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते जून 2023 में दोनों अलग हो गए. अब बस्सी के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाएं सच हैं या नहीं, इस पर अभी दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: Vidyut No Cloth Yoga: बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते दिखे विद्युत जामवाल, इंटरनेट पर मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >