Bahubali एक्टर प्रभास के साथ रोमांस करेंगी कैटरीना कैफ!

Prabhas and Katrina Kaif Movie- फिल्म ‘बाहुबली’ से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले प्रभास (Prabhas) अभी फिल्म जान (Jaan) की शूटिंग में व्यस्त हैं. अब खबर आ रही है कि प्रभास बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ अगली फिल्म करने जा रहे है.

Prabhas and Katrina Kaif Movie: फिल्म ‘बाहुबली’ से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले प्रभास (Prabhas) अभी फिल्म जान (Jaan) की शूटिंग में व्यस्त हैं. अब खबर आ रही है कि प्रभास बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ((Katrina Kaif) के साथ अगली फिल्म करने जा रहे है. उनकी यह फिल्म अश्विनी दत्त द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास ने अपनी इस फिल्म के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम आगे किया है. जिसके बाद मेकर्स ने भी इस फिल्म के लिए कैटरीना से बात की है. अब अगर सब कुछ अच्छा रहा तो दोनों स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. अगर अब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही प्रभास और कटरीना कैफ की जोड़ी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी.

कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इस समय फिल्म सूर्यवंशी कों लेकर प्रमोशन में बिजी हैं जो कि 24 मार्च को रिलीज होने वाली है. वहीं, प्रभास फिल्म ‘साहो’ में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आये थे. इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >