बिल्कुल शोले जैसी फीलिंग देता है... बाघा ने बताया क्यों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है सबसे अलग

बाघा का किरदार निभाने वाले तनमय वेकारिया ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने पर बात की. उन्होंने कहा कि दर्शक हमें हमारे असली नाम से कम और कैरेक्टर नाम से ज्यादा जानते हैं. यह देखकर काफी खुशी महसूस होती है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभाने वाले तनमय वेकारिया ने अपनी जर्नी पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें आज भी बाघा के नाम से पहचानते हैं और ये देखकर काफी अच्छा महसूस होता है.

Tanmay Vekaria On When Addressed As Bagha: बाघा कहकर बुलाये जाने पर क्या बोले तनमय वेकारिया

टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत करते हुए तनमय वेकारिया ने कहा, "मुझे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता अगर लोग मुझे तनमय की जगह बाघा कहकर बुलाते हैं. सच कहूं तो बाघा की वजह से ही आज लोग मुझे जानते हैं. इस किरदार ने मुझे ढेर सारा प्यार, पहचान और लोगों का अपनापन दिया है. इसलिए मेरे लिए बाघा कहलाना किसी सम्मान से कम नहीं है.

Tanmay Is Completely Different From Bagha Character: बाघा के कैरेक्टर से बिल्कुल अलग हैं तन्मय

एक्टर ने अपनी पर्सनैलिटी पर बात करते हुए कहा, असल जिंदगी में मैं बाघा से बिल्कुल अलग हूं. मेरी पर्सनैलिटी, चलने-फिरने का अंदाज, हेयरस्टाइल और बात करने का तरीका, सब कुछ उससे अलग है. यही तो एक्टिंग का सबसे मजेदार हिस्सा है कि आप अपने असली व्यक्तित्व से हटकर एक नया किरदार जीते हैं. मुझे लगता है कि हम कलाकार सच में खुशकिस्मत होते हैं, क्योंकि हमें एक ही जिंदगी में दो अलग-अलग जिंदगियां जीने का मौका मिलता है. इसलिए बाघा के नाम से पहचाना जाना मैं अपनी खुशनसीबी मानता हूं.

Tanmay On working In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने पर क्या बोले तन्मय

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने पर बात करते हुए तन्मय ने कहा, इंडस्ट्री में आने का मेरा मकसद हमेशा से अच्छा काम करना था. खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे ऐसे शो का हिस्सा बनने का मौका मिला, जहां हर किरदार अपनी अलग पहचान बना चुका है. ये बिल्कुल शोले जैसी फीलिंग देता है. बचपन में हम सभी 'गब्बर' और 'सांभा' को उनके किरदारों के नाम से जानते थे. काफी समय बाद पता चला कि उनके असली नाम अमजद खान और मैक मोहन हैं. यही किसी किरदार की असली जीत होती है. हमारे शो के साथ भी कुछ ऐसा ही है. लोग हमें हमारे असली नाम से कम और स्क्रीन वाले नाम से ज्यादा जानते हैं. मेरे लिए इससे बड़ी उपलब्धि कुछ नहीं हो सकती."

ये भी पढ़ें: TMKOC छोड़ने के बाद अब क्या कर रहे हैं आपके फेवरेट स्टार्स

ये भी पढ़ें: TMKOC के जेठालाल का जब बबिता जी पर फूटा गुस्सा, बोले- फालतू का एटीट्यूड…


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >