पठान-गदर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ देगी Bade Miyan Chote Miyan, बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है इतनी कमाई

Bade Miyan Chote Miyan: बड़े मिया छोटे मियां के साथ अली अब्बास जफर इस साल की सबसे बड़ी एक्शन बोनस लेकर आ रहे हैं. इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रही है. फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. यह फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मूवी अजय देवगन-स्टारर मैदान के साथ टकराने वाली है, लेकिन बीएमसीएम के निर्माता बॉक्स ऑफिस पर मूवी के बिजनेस को लेकर 100 परसेंट कंफर्म हैं और दावा किया है कि यह एक्शन फिल्म दुनिया भर में 1,100 करोड़ रुपये कमाएगी. जैकी भगनानी के पिता ने एक वीडियो में ये भविष्यवाणी की है.


बड़े मियां छोटे मियां के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भविष्यवाणी
जैकी भगनानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. वह असल जिंदगी के बड़े मियां और छोटे मियां यानी अपने पिता वाशु भगनानी और खुद का एंट्रो करवा रहे हैं. इसके बाद जैकी अपने निर्माता पिता की ओर कैमरा घुमाते हैं, जो कहते हैं, “छोटे मियां फिकर मत कर 1100 करोड़ रुपये कन्फर्म है.” निर्माता वाशु का अनुमान है कि बड़े मियां छोटे मियां दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है. जैकी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाते और उन्होंने ‘तथास्तु’ कहकर वीडियो खत्म किया. उस मुकाम तक पहुंचने वाली एकमात्र हिंदी फिल्में शाहरुख खान अभिनीत जवान और पठान हैं. जहां ‘पठान’ ने 1000 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की कमाई की, वहीं जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

Bade Miyan Chote Miyan


बड़े मियां छोटे मियां की कास्ट और अधिक अपडेट
बड़े मियां छोटे मियां में कैप्टन मिशा के रूप में मानुषी छिल्लर, पाम के रूप में अलाया एफ और कबीर के रूप में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. अली अब्बास जफर ने फिल्म का निर्देशन किया है और पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स के बैनर तले जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और हिमांशु किशन मेहरा के साथ इसका निर्माण किया है. बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अजय देवगन स्टारर मैदान से होने वाली है.

Read Also- Bade Miyan Chote Miyan: ‘बच के रहना हमसे हिंदुस्तान हैं हम’… बड़े मियां छोटे मियां का धमाकेदार ट्रेलर आउट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >