Bade Achhe Lagte Hain Phir Se: शो से लीक हुआ हर्षद चोपड़ा-शिवांगी जोशी का पहला लुक, जानें कब से होगा शुरू, लेटेस्ट अपडेट

Bade Ache Late Hain Phir Se: हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी साथ में नये शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं फिर से’ में काम कर रहे हैं. शो के सेट से उनकी पहली फोटो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Bade Achhe Lagte Hain Phir Se: टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी जल्द ही नये शो में नजर आएंगे. इस शो का नाम ‘बड़े अच्छे लगते हैं फिर से’ है. एकत कपूर के शो में पहली बार शिवांगी और हर्षद साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. सीरियल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. अब सेट से दोनों की फोटो लीक हुई है, जिसमें दोनों की केमेस्ट्री देखकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे.

‘बड़े अच्छे लगते हैं फिर से’ के सेट से लीक हुई ये तसवीर

सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं फिर से’ के सेट से हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की एक तसवीर सामने आई है. फोटो में एक्ट्रेस एक ड्रेस को पकड़ी दिख रही है और उनके चेहरे पर मुस्कान दिख रही है. जबकि हर्षद उनसे बातें करते दिख रहे हैं. शिवांगी ने चश्मा पहना हुआ है और बालों को बांधा हुआ है. एक्टर नये लुक में दिख रहे हैं और उनके बाल बड़े दिख रहे. दोनों की इस फोटो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

कब से शुरू होगा ‘बड़े अच्छे लगते हैं फिर से’

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बड़े अच्छे लगते हैं फिर से’ कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को रिप्लेस करेगा. फिलहाल इसके लॉन्च की तारीफ अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये सोनी टीवी पर रात 8 या 8:30 टेलीकास्ट होगा. आने वाले हफ्तों में शो का प्रोमो मेकर्स जारी करेंगे. मेकर्स की ओर से फैंस को आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार करना होगा. हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के अलावा शो में एक्टर यश पंडित भी अहम किरदार प्ले करते दिखेंगे. यश पिछली बार ‘गुम है किसी के प्यार में’ आयशा सिंह और नील भट्ट के साथ नजर आए थे.

यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में हो रही नयी एंट्री, महिला मंडली की वजह से गोकुलधाम सोसाइटी में आई नयी मुसीबत

यह भी पढ़ें– Anupama: अनुज का खून करने के बाद उसकी बेटी पर हमला करेगा राघव ? अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही राही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >