Bad Newz Advance Booking: विक्की कौशल की 'बैड न्यूज' ने एडवांस बुकिंग में मचाया गर्दा, बेच डाले इतने टिकट

Bad Newz Advance Booking: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म बैड न्यूज की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. मूवी 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अब इसकी एडवांस बुकिंग शूरू हो गई है. आइये जानते हैं इसने कितना कमाई किया है.

Bad Newz Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. धमाकेदार मूवी अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ अभिनीत गुड न्यूज (2019) के सीक्वल के रूप में पेश की गई है. फिल्म हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें जुड़वां बच्चे एक ही मां से है, लेकिन उनके पिता अलग-अलग है. धमाकेदार मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.

बैड न्यूज ने एडवांस बुकिंग में बेच डाले इतने टिकट

फिल्म के ट्रेलर और गाने, खासकर तौबा तौबा ने सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट बटोरी. ये नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. ऐसे में अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो बुक माय शो और पेटीएम से अपने टिकट बुक कर सकते हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, बैड न्यूज ने अपने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 44.55 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 15,488 से अधिक टिकट बेचे हैं, अब तक पूरे भारत में लगभग 2,544 शो हो चुके हैं. बैड न्यूज रिलीज होने में अभी दो दिन बाकी हैं और देखना होगा कि फिल्म कैसी रफ्तार पकड़ती है.

Also Read- Bad Newz Box Office Collection: ओपनिंग डे पर इतना कमा सकती है विक्की कौशल की फिल्म, इस शख्स ने की भविष्यवाणी

Also Read- लेडी लव कैटरीना के बर्थडे पर विक्की कौशल ने शेयर किया रोमांटिक फोटोज

बैड न्यूज की क्या है कहानी

कॉमेडी फिल्म की कहानी की बात करें तो सलोनी बग्गा, अखिल चड्ढा और गुरबीर पन्नू के साथ वन-नाइट स्टैंड करने के बाद खुद को प्रेग्नेंट पाती है. कंफ्यूजन तब पैदा होती है जब पता चलता है कि वह हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन के माध्यम से उसे जुड़वा बच्चें होने वाले है. ऐसे में इन बच्चों के बाप दो हैं. इसके बाद अखिल और गुरबीर अपने प्यार को साबित करने के लिए एक दूसरे से कॉम्पिटिशन करते हैं. बैड न्यूज के मेकर्स ने हाल ही में ‘मेरे मेहबूब मेरे सनम’ नामक एक नया ट्रैक जारी किया, जो शाहरुख खान के सॉन्ग का ‘डुप्लिकेट’ रीक्रिएशन है.

Also Read- Bad newz: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की पूल में रोमांटिक तस्वीर ने मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >