Baaharein: ऑनस्क्रीन सास-दामाद की जोड़ी नये शो में करेगी रोमांस, प्रणाली राठौड़ के साथ नहीं इस एक्ट्रेस के साथ बनी हर्षद चोपड़ा की जोड़ी

Baaharein: हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी, एकता कपूर के नये शो में नजर आएंगे. पहली बार शिवांगी और हर्षद साथ में काम करने वाले हैं. हालांकि पहले एक्टर की जोड़ी प्रणाली राठौड़ के साथ बनने वाली थी.

Baaharein: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी एक नये शो ‘बहारें’ में नजर आएंगे. ये एक रोमांटिक शो होगा, जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही है. शो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और ये इसी साल मई या जून में टीवी पर आएगी. हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि शो का नाम बदला भी जा सकता है. शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को रिप्लेस करेगा. शो की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है.

शो ‘बहारें’ में बनेंगी हर्षद चोपड़ा- शिवांगी जोशी की जोड़ी

एकता कपूर का नया शो ‘बहारें’ सोनी चैनल पर आएगा. बताया जा रहा है कि शो रात 8 बजे के स्लॉट पर टेलीकास्ट होगा. IWM बज़ की रिपोर्ट के अनुसार, शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के अलावा दिव्यांगना जैन, ऋषि देशमुख, यश पंडित, रोहित चौधरी, मानसी श्रीवास्तव भी इसमें नजर आएंगे. ये भी बताया जा रहा है कि शिवांगी और हर्षद प्रोमो शूट करने वाले हैं और वह भी बहुत जल्द. दोनों ने राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया था, लेकिन अलग-अलग जेनरेशन में. शिंवागी ने सात साल तक शो में काम किया था. जबकि हर्षद 2 साल तक हिस्सा बने हुए थे. शो की बात करें तो ये रिश्ता में शिवांगी, हर्षद की सास लगेगी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रणाली राठौड़ के साथ नहीं बनी हर्षद चोपड़ा की जोड़ी

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि एकता कपूर दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और करण पटेल को अपने शो में लीड रोल के लिए लेना चाहती थी. बताया ये भी गया था कि दोनों को फाइनल कर लिया गया था, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बनी. उसके बाद हर्षद चोपड़ा को मेकर्स ने अप्रोच किया. उनके अपोजिट काम करने के लिए प्रणाली राठौड़ के नाम पर चर्चा की गई थी, लेकिन बात नहीं बनी. अब जाकर शिवांगी और हर्षद साथ में काम कर रहे हैं. दोनों ने अनुबंध पर साइन भी कर लिया है. अब फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए बेताब है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >