Azaad First Look Out: रवीना टंडन की बेटी राशा इस स्टारकिड संग करेगी बॉलीवुड डेब्यू, पहला पोस्टर आउट

Azaad First Look Out: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी फिल्म आजाद से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. एक्ट्रेस अजय देवगन के भतीजे अमन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. आज मूवी का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है.

Azaad First Look Out: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू न किया हो, लेकिन अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं से अक्सर वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्हें दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां उनके लुक्स की हर तरफ चर्चा हुई. राशा अपनी मां की तरह ही खूबसूरत हैं. आज फाइनली स्टारकिड की डेब्यू फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है. साथ ही फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया.

राशा थडानी इस बॉलीवुड फिल्म से करेंगी डेब्यू

राशा थडानी अजय देवगन के भतीजे अमन के साथ आजाद नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. काफी समय से चर्चा थी कि अभिषेक कपूर राशा और अमन को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले हैं. काफी इंतजार के बाद आज मेकर्स की ओर से फर्स्ट लुक जारी किया गया. अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर आजाद का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया. इसके कैप्शन में लिखा, “कहानी यारी की… कहानी वफादारी की. कहानी #आजाद की! #टीजर का प्रीमियर इस दिवाली विशेष रूप से सिनेमाघरों में हो रहा है. फिल्म जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है!”

फैंस ने किया ये कमेंट

राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”स्टारकिड इतनी सुंदर है कि इंडस्ट्री में अपनी मां की तरह ही नाम कमाएगी और एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस बनेगी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वाह क्या सरप्राइज है… मजा आ गया. एक और स्टारकिड इंडस्ट्री में लॉन्च होगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सबको बधाई.. राशा और अमन की केमिस्ट्री क्या रंग लाती है. ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा.” रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर की ओर से समर्थित, यह फिल्म अभिषेक नैय्यर और अभिषेक कपूर की ओर से सह-निर्मित है. मूवी अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- राशा थडानी की सादगी और खूबसूरती के दीवाने हैं फैंस, बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार

Also Read- Thama Release Date: स्त्री 2 और मुंज्या के मेकर्स लेकर आ रहे खूनी लव स्टोरी थामा, जानें रिलीज और स्टारकास्ट की डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >