आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी आएगी, रणवीर सिंह की फिल्म बनी वजह

आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म 'अनेक' (Anek) की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल गई है. पहले जहां ये फिल्म 13 मई को रिलीज होने वाली थी. वह अब 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) की आगामी फिल्म ‘अनेक’ (Anek) की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल गई है. पहले जहां ये फिल्म 13 मई को रिलीज होने वाली थी. वह अब 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है.

फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा ने यशराज फिल्म्स की रणवीर सिंह अभिनीत ‘जयेशभाई जोरदार’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए ‘अनेक’ की रिलीज की तारीख 13 मई से बढ़ाकर 27 मई करने का फैसला किया है.

https://www.instagram.com/p/CcPz3rRMZvj/

यशराज फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय विधानी ने कहा कि इस फैसले से दोनों फिल्मों को दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में मदद मिलेगी. अक्षय विधानी ने एक बयान में कहा, ‘‘निर्माता भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा बहुत उदार व्यक्ति हैं और उन्होंने ‘अनेक’ की रिलीज की तारीख को 27 मई कर दिया है. इस कदम से ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘अनेक’ दोनों ही फिल्में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगी.”

Also Read: Dhaakad Teaser Out:ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दुश्मनों का खत्मा करती दिखी कंगना रनौत, एक्शन से भरपूर है टीजर
सोल्जर की भूमिका में दिखेंगे आयुष्मान

‘अनेक’ फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक सोल्जर जोशुआ की भूमिका में देश की सेवा करते दिखाई देंगे. अनुभव सिन्हा के निर्देशन और बनासर मीडिया वर्क्स, टी-सीरीज के बैनर तेल बनी इस फिल्म को देश के नॉर्थईस्ट इलाके में शूट किया गया है.

Also Read: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजा उनका आशियाना, कुछ ऐसा नजर आ रहा है Vastu
कई बार पोसपोन हो चुकी है रिलीज डेट

आपको बता दें, ये फिल्म पहले साल 2021 में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए निर्माताओं ने रिलीज डेट के टाल दिया था और अब एक बार फिर से अनेक की नई रिलीज डेट का एलान किया गया है. ये फैंसला मेकर्स ने रणवीर सिंह की फिल्म को देखते हुए लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >