Ayesha Khan Black Magic: थोड़ा-थोड़ा परेशान मत करो, सीधा मार दो… खुद पर काले जादू को लेकर आयशा खान ने सुनाया अजीब किस्सा

Ayesha Khan ने काले जादू को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. एक व्लॉग में उन्होंने अपने साथ हो रही अजीब घटनाओं और 600 रुपये वाले पार्सल का मजेदार किस्सा शेयर किया है.

Ayesha Khan Black Magic Story: एक्ट्रेस आयशा खान आज के समय में काफी पॉपुलर हैं. सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से उन्हें पहचान मिली थी. हाल ही में वह फिल्म ‘धुरंधर’ के हिट गाने ‘शरारत’ में नजर आईं, जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई. वह कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में भी काम कर चुकी हैं. अपनी खुली और मजेदार बातों के लिए मशहूर आयशा खान अब एक नए बयान को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है उनके साथ कुछ अजीब चीजें हो रही हैं और शायद उन पर काला जादू हुआ है.

Ayesha Khan Black Magic Statement: क्यों कहा आयशा ने कि उन पर हुआ है ‘काला जादू’?

आयशा खान, फोटो- इंस्टाग्राम

हाल ही में आयशा खान अपने दोस्त और अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन के एक व्लॉग में नजर आईं. इस वीडियो में उन्होंने हंसते-हंसाते कुछ ऐसी बातें कही, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए.

आयशा ने मजाक में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके साथ चीजें ठीक नहीं चल रही हैं. उन्हें लग रहा है जैसे किसी ने उन पर काला जादू कर दिया हो. उन्होंने आगे कहा कि कुछ समय पहले वह बीमार पड़ गई थीं और उनका महंगा आईफोन भी टूट गया. इन सब घटनाओं के बाद उन्हें लगा कि उनके साथ लगातार कुछ न कुछ गलत हो रहा है.

600 रुपये का पार्सल और उसमें निकली ‘मिट्टी’

आयशा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए एक बहुत ही मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनके घर पर एक पार्सल आया, जिसके लिए उन्हें 600 रुपये देने पड़े. जब उन्होंने वह डिब्बा खोला, तो हैरान रह गईं क्योंकि उस बॉक्स के अंदर सिर्फ और सिर्फ ‘मिट्टी’ भरी हुई थी. इस बात पर हंसते हुए आयशा ने कहा, “देखो किसी ने मेरे ऊपर काला जादू किया है, मिट्टी भी भेजी और ऊपर से मेरे 600 रुपये भी खर्च करवा दिए.”

Ayesha Khan: ‘हो सकता है कि मुझ पर कोई श्राप हो’

आयशा खान, फोटो- इंस्टाग्राम

इस अजीब और गरीब पार्सल को देखने के बाद आयशा ने कैमरे के सामने हंसते हुए काले जादू करने वाले को एक मैसेज दिया. आयशा ने कहा, “मेरा तो बस इतना कहना है कि अगर आपको मेरे ऊपर काला जादू करना ही है, तो मुझे थोड़ा-थोड़ा परेशान मत करो. मुझे सीधा ही मार दो और मेरा किस्सा खत्म करो. हो सकता है कि मुझ पर कोई श्राप हो.”

हालांकि, आयशा ने यह सब सिर्फ मजाक-मजाक में और माहौल को हल्का करने के लिए कहा था.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाए शुभमन गिल और आयशा खान, दोनों की प्लेफुल बॉन्डिंग देख फैंस हुए दीवाने

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर आयशा खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, बोली- यह सफर आसान नहीं था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >