क्या टूट गई आवेज-नगमा की जोड़ी? बर्थडे पार्टी से रही दूर, एक्टर ने क्रिएट किया सस्पेंस

Awez Darbar: आवेज दरबार के बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर की गैरमौजूदगी और उनकी खामोशी ने कई तरह की अटकलों को हवा दे दी है. दोनों के ब्रेकअप के भी कयास लगाये जा रहे हैं. इन सब के बीच खुद आवेज ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर और सस्पेंस क्रिएट कर दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला?

Awez Darbar: सोशल मीडिया पर फेमस कपल्स की हर छोटी-बड़ी बात फैंस के लिए बड़ी खबर बन जाती है. ऐसा ही कुछ इन दिनों आवेज दरबार और नगमा मिराजकर को लेकर देखने को मिल रहा है, जहां उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. 16 मार्च को आवेज दरबार ने अपना बर्थडे मुंबई में ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया. इस पार्टी में कई टीवी और फिल्मी सितारे पहुंचे, लेकिन जिस शख्स का इंतजार फैंस कर रहे थे, वो पूरी पार्टी में नजर ही नहीं आया. उस शख्स का नाम है नगमा मिराजकर. 

क्या टूट गया दोनों का रिश्ता?

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनकी शादी का इंतजार भी कर रहे थे. ‘बिग बॉस’ हाउस में प्रपोजल से लेकर निकाह की खबरों तक, दोनों का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा. ऐसे में बर्थडे पार्टी में नगमा का गायब होना और सोशल मीडिया पर कोई विश न करना लोगों को खटकने लगा है. इसी बीच आज आवेज दरबार ने एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस की टेंशन और बढ़ा दी. वीडियो में वह अकेले केक काटते दिखते हैं, जहां लिखा दिखा “लगा था बर्थडे अकेले होगा…” लेकिन अगले ही पल पार्टी की झलक दिखाई देती है, जहां दोस्त और परिवार उनके साथ जश्न मनाते नजर आते हैं. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने सभी आने वालों का धन्यवाद किया और जो नहीं आ पाए, उनके लिए लिखा, “इट्स ओके… मैं समझता हूं.”

नगमा की चुप्पी बनी सवाल

इस पूरे मामले में नगमा मिराजकर की खामोशी सबसे ज्यादा चर्चा में है. उन्होंने न तो पोस्ट पर कोई रिएक्शन दिया और न ही बर्थडे विश किया. फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों के बीच सब ठीक है या फिर रिश्ता खत्म हो गया है. हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें: अनुराग के बिगड़ते हालत के बीच इमोशनल हुई पत्नी रितिका, कहा- सब पहले जैसा हो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >