सनी देओल और इमरान हाशमी का होगा आमना-सामना, बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश

Awarapan 2: आवारापन 2 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इमरान हाशमी की ये फिल्म अब स्वतंत्रता दिवस 2026 वीकेंड पर रिलीज हो सकती है, जिससे लाहौर 1947 के साथ बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिल सकता है. जानिए फिल्म के बारे में…

Awarapan 2: साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए काफी धमाकेदार रही है. एक के बाद एक बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है और अब आने वाले महीनों में भी तगड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इसी बीच अब एक और बड़ी फिल्म को लेकर हलचल तेज हो गई है. दरअसल, आवारापन 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर ये फिल्म पहले 3 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग अधूरी होने की वजह से इसे टाल दिया गया था.

लाहौर 1947 और आवारापन 2 हो सकता है आमने-सामने

अब रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस 2026 के वीकेंड पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है, तो इसका सीधा मुकाबला लाहौर 1947 से हो सकता है, जो 13 अगस्त को रिलीज के लिए पहले से तय है. बता दें, ‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई आवारापन का सीक्वल है, जिसने उस वक्त अपने म्यूजिक और इमोशनल कहानी से लोगों का दिल जीत लिया था. इस बार भी फिल्म को एक इंटेंस लव स्टोरी और म्यूजिकल ट्रीट के तौर पर तैयार किया जा रहा है.

अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो सकता है

फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिर तक इसका काम पूरा हो जाएगा. इस बार फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं. अगर ‘आवारापन 2’ वाकई स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है, क्योंकि इसी टाइम पर कई और बड़ी फिल्मों के आने की भी चर्चा है.

यह भी पढ़ें: अंजलि राघव ने पवन सिंह को किया माफ, शिकायत वापस लिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >