Avatar Fire and Ash OTT Release: पेंडोरा का नया एडवेंचर अब आपके स्क्रीन पर, जानिए 'अवतार: फायर एंड ऐश' कब और कैसे स्ट्रीम करें

Avatar Fire and Ash OTT Release: 'अवतार: फायर एंड ऐश' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. जानें फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और OTT रिलीज की पूरी डिटेल.

Avatar: Fire and Ash OTT Release: अमेरिकन साइंस-फिक्शन मूवी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ अब डिजिटल स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है. यह फिल्म जेम्स कैमरून की लिखी और डायरेक्ट की गई है. मूवी में जेक और नेयतिरी के परिवार की कहानी दिखाई जाएगी, जब उनका सामना नावी ट्राइब नाम के नए और गुस्सैल कबीले से होता है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन, शानदार एनिमेशन और हाई-स्टेक एडवेंचर है, जो पेंडोरा की कहानी को आगे बढ़ाता है. जेक और नेयतिरी अपने घर और लोगों की रक्षा के लिए खतरनाक दुश्मनों और पॉलिटिकल टेंशन का सामना करेंगे.

आइए बताते हैं इसे किस ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म में ऐश पीपल नाम का एक नया कबीला दिखाई देगा, जिसमें रहस्यमयी शक्तियां हैं. जेक, नेयतिरी और उनके परिवार को नए खतरों, दुश्मनों और पर्सनल चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है. कहानी में एक्शन, एडवेंचर और इमोशनल गहराई का मेल है. यह फिल्म दिखाती है कि पेंडोरा के लोग किस तरह एकजुट होकर मुश्किलों का सामना करते हैं.

स्टार कास्ट और क्रू

फिल्म में जेक सुली के रोल में सैम वर्थिंगटन, नेयतिरी के रोल में जो सलदाना और रॉनेल के रोल में केट विंसलेट हैं. इसके अलावा सिगॉरनी वीवर और क्लिफ कर्टिस भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

जेम्स कैमरून ने फिल्म का डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले किया है. प्रोड्यूसर्स जेम्स कैमरून और जॉन लैंडौ हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी मौरो फियोरे ने की है और म्यूजिक साइमन फ्रैंगलेन का है. विजुअल इफेक्ट्स वेटा डिजिटल और लाइटस्टॉर्म एंटरटेनमेंट के तैयार किए गए हैं.

बॉक्स ऑफिस सक्सेस

अवतार: फायर एंड ऐश 19 दिसंबर, 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी और दुनिया भर में $1.486 बिलियन की कमाई की. फिल्म ने शानदार विज़ुअल्स, जबरदस्त एक्शन और दिलचस्प कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया. यही वजह है कि IMDb पर भी इसकी रेटिंग 7.4/10 रही.

OTT रिलीज डिटेल

अवतार: फायर एंड ऐश का डिजिटल प्रीमियर 31 मार्च, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा. फिल्म अब घर बैठे, अपने स्क्रीन पर एक्शन, साजिश और इमोशनल एडवेंचर का मजा लेने के लिए उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें: Maa Ka Sum OTT Release: नंबर और लॉजिक के खेल में मां के लिए परफेक्ट पार्टनर खोजेगा बेटा, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >