Auron Mein Kahan Dum Tha: अजय देवगन की फिल्म FLOP होगी या HIT, यहां जानें एडवांस बुकिंग का हाल

Auron Mein Kahan Dum Tha: अजय देवगन की ‘औरों में कहां दम था’ थियेटर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसने काफी कम टिकट बेचे हैं. आइये जानते हैं कि अजय और तब्बू की जोड़ी इस बार क्या कमाल कर पाएगी.

Auron Mein Kahan Dum Tha: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और नीरज पांडे का पहला सहयोग, औरों में कहां दम था, 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. एक रोमांटिक थ्रिलर मानी जाने वाली इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी जैसे स्टार्स की टोली है. मूवी को सीबीएफसी की ओर से 2 घंटे और 25 मिनट का रनटाइम दिया गया है. इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइये जानते हैं कि ये पहले दिन कितना कमाल कर पाएगी. क्या ये फ्लॉप होगी या फिर हिट.

औरों में कहां दम था हिट होगी या फिर फ्लॉप

दरअसल अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था पहले 5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी. हालांकि नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी के क्लैश से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट को 2 अगस्त कर दिया गया. एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, गुरुवार दोपहर तक, फिल्म ने पूरे भारत में 2300 से अधिक टिकटें बेची थीं, जिससे पहले दिन की कुल बिक्री 5 लाख 32 हजार रुपये हो गई है.

Also Read- शैतान के बाद Auron Mein Kahan Dum Tha से थियेटेर्स में धमाल मचाएंगे अजय देवगन, जानें फिल्म की नई रिलीज डेट

Also Read- Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer: अधूरे प्यार के दर्द को बयां करती है फिल्म, अजय देवगन-तब्बू की जोड़ी दिखी ब्लॉकबस्टर

सरफिरा से बेहतर ओपनिंग करेगी अजय देवगन की फिल्म

ट्रेड को उम्मीद है कि फिल्म अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज सरफिरा से बेहतर शुरुआत करेगी, जिसने अपने शुरुआती दिन में सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे. इस मूवी का जाह्ववी कपूर की उलझ से साथ टक्कर होगा. बॉक्स ऑफिस किंग कौन होगा, ये तो ओपनिंग डे पर ही पता चलेगा. रोमांटिक फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की जर्नी को दिखाती है, जो 20 साल जेल में बिताने के बाद, अपने खोए हुए प्यार के साथ फिर से जुड़ता है और अपने पिछले अपराधों के बारे में सच्चाई उजागर करता है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Auron Mein Kahan Dum Tha Teaser: दुश्मन तो थे अपने… अजय देवगन और तब्बू की फिल्म का धमाकेदार टीजर आउट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >