शैतान के बाद Auron Mein Kahan Dum Tha से थियेटेर्स में धमाल मचाएंगे अजय देवगन, जानें फिल्म की नई रिलीज डेट

Auron Mein Kanha Dum Tha: अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म शैतान से सफलता का स्वाद चखा. अब एक्टर तब्बू के साथ अपनी नई फिल्म औरों में कहां दम था से थियेटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार है. उनकी मूवी की नई रिलीज डेट सामने आई है.

Auron Mein Kanha Dum Tha: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ अपनी दमदार कहानी की वजह से इन-दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. बीते दिनों मूवी का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था. जहां यह फिल्म पहले 5 जुलाई को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली थी और इसकी टक्कर करण जौहर और गुनीत मोंगा की ओर से समर्थित किल से होने वाली थी. जिसके बाद मेकर्स ने रिलीज डेट बदलने का फैसला किया और अब अजय देवगन की फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है.

इस दिन थियेटर्स में रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म

अजय देवगन और तब्बू स्टारर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘औरों में कहां दम था‘ अब 2 अगस्त को रिलीज होगी. अजय ने मूवी का नया पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, “इंतजार 2 अगस्त को खत्म होगा! यह फिल्म विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और जान्हवी कपूर की ‘उलझन’ से टकराएगी. फैंस मूवी को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”शैतान के बाद एक और मजेदार फिल्म देखने को मिलेगी… कितना मजा आएगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अजय देवगन की फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं होती है… बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं.”

Auron Mein Kanha Dum Tha

अजय और तब्बू ने कई फिल्मों में साथ किया है काम

अजय और तब्बू ने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया है. जिसमें दृश्यम, गोलमाल अगेन, दे दे प्यार दे, दृश्यम 2 और भोला जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल है. ‘औरों में कहां दम था’ के ट्रेलर में 22 साल के असामान्य रोमांस के बारे में दिखाया गया है. शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर ने अजय और तब्बू के युवा वर्जन में काम किया है.

अजय देवगन के आने वाले प्रोजेक्ट्स

अजय देवगन अगली बार रोहित शेट्टी की सिंघम 2 में दिखाई देंगे, जिसमें वह पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी अहम किरदारों में हैं. अजय, रितेश देशमुख और वाणी कपूर के साथ राज कुमार गुप्ता की रेड 2 का भी हिस्सा हैं.

Read Also- मैदान ही नहीं इससे पहले भी कई बायोपिक फिल्मों में काम कर चुके हैं Ajay Devgn, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >