सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में आसिम रियाज ने कही ऐसी बात, जिसे सुनकर आग बबूला हुए शहनाज गिल के भाई, जानें किस्सा

दिवगंत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2020 में बिग बॉस 13 का खिताब अपने नाम किया. अब एक इंटरव्यू में आसिम रियाज ने दावा किया है कि शो को स्क्रिप्टेड किया गया था, क्योंकि निर्माता नहीं चाहते थे कि मैं जीतू. अब शहनाज गिल के भाई ने इसपर रिएक्शन दिया है.

दिवगंत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की बिग बॉस 13 की जीत को तीन साल हो चुके हैं, अब उसी शो के फर्स्ट रनरअप आसिम रियाज ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा कि बिग बॉस निर्माताओं की ओर से लास्ट मोमेंट पर कई फेरबदल किये गए, उनको सिर्फ और सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला को जीताना था, इसलिए ऐसा किया गया. असिम के बयान की न सिडनाज के फैंस बल्कि शहनाज के भाई शहबाज ने भी आलोचना की है. कुछ लोगों ने महसूस किया कि असिम को सिद्धार्थ शुक्ला के ट्रॉफी जीतने के बारे में गलत तरीके से नहीं बोलना चाहिए था, क्योंकि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं.

आसिम रियाज ने कही ये बात

इधर शहबाज ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”कुछ लोग अभी भी नहीं समझते शेर एक ही है और एक ही रहता है”. दरअसल असिम रियाज ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान सिद्धार्थ कन्नन से कहा, “मेरे दौरान उन्होंने क्या किया सिर्फ इसलिए कि वे मुझे जीताना नहीं चाहते थे… उन्होंने 15 मिनट पहले ऑनलाइन वोटिंग की घोषणा कर दी. जीताना है जिसको भी जीताओ, मुझे फर्क नहीं पड़ता है.


सिद्धार्थ शुक्ला को आसिम ने किया याद

सिद्धार्थ कानन से बात करते हुए असिम रियाज ने यह भी याद किया कि अभिनेता की मौत से पहले सिद्धार्थ उनके सपने में कैसे आए थे. आसिम ने कहा, ‘वो मेरे सपने में आया भाई कसम, मैं इसे पहले जानता था (ऐसा हुआ था). मेरे पास मेरे एक चचेरे भाई का फोन आया था, रुहान ने मुझे फोन किया, उसने मुझे बोला मुझे न्यूज चालू करने के लिए कहा, उसने मुझे नहीं बताया क्योंकि वह जानता है कि मैं कितना भावुक और कितना संवेदनशील हूं. मुझे कहीं न कहीं पता था कि कुछ गलत होने वाला है. आसिम ने कहा, “मैंने उस घर में सिड के साथ 140 दिन बिताए हैं और मैं वास्तव में जुड़ा हुआ था क्योंकि मेरा बाहर कोई दोस्त नहीं था और ऐसा कनेक्शन किसी से हुआ ही नहीं कभी भाई, मतलाब लड़ना तो 4-4 दिन, हंसना तो 4-4 दिन.”

Also Read: खानदानी गहने लौटाने से लेकर धोखाधड़ी तक, दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के ब्रेकअप ने खूब बटौरी सुर्खियां
सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

बता दें कि साल 2021 में दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ की मृत्यु के बाद, असिम रियाज बुरी तरह टूट गए थे. उन्हें जैसे ही इस खबर के बारे में पता चला. वह दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचे थे और रोते हुए दिखाई दिए. सिड के अंतिम संस्कार के बाद जब बारिश शुरू हो गई थी, तो उन्हें अकेले भीगते हुए देखा गया था. उन्होंने बाद में इंस्टाग्राम पर एक तसवीर भी शेयर की थी. जिसके कैप्शन में लिखा था, ” मैं तुमसे जन्नत में मिलने वाला हूं भाई.. आरआईपी सिद्धार्थ शुक्ला.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >