‘बिग बॉस’ मेरा आखिरी रियलिटी शो था', 'लॉक अप 2' में नहीं होगी आसिम रियाज की एंट्री, वाइल्ड कार्ड की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

आसिम रियाज ने लॉक अप 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की अफवाहों को खारिज कर दिया है, कहा 'बिग बॉस' आखिरी रियलिटी शो था.

Asim Riaz Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं चल रही थीं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज जल्द ही शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं. हालांकि अब खुद आसिम रियाज ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं.

Asim Riaz Denies Lock Upp 2 Entry: आसिम रियाज ने अफवाहों पर लगाया विराम

आसिम रियाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरों को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने लिखा,"‘बिग बॉस’ मेरा आखिरी रियलिटी शो था. बस, यही सच है. अब मैं किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनने वाला."

No Confirmation on Ruru Thakur Wild Card Entry: रुरु ठाकुर की एंट्री पर भी बना सस्पेंस

दूसरी ओर 'स्प्लिट्सविला X6' की कंटेस्टेंट रुरु ठाकुर के नाम को लेकर भी काफी चर्चा हो रही थी. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक उनकी एंट्री की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 24 जुलाई को रुरु वडोदरा में एक इवेंट में शामिल होने वाली हैं. ऐसे में फैंस का मानना है कि उनके 'लॉक अप 2' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनने की संभावना अब काफी कम नजर आ रही है.

शो से कौन हुआ बाहर, कौन अभी भी रेस में?

अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर शो से बाहर हो गई. उनके साथ आकांक्षा चौधरी भी एलिमिनेट हुई थीं, लेकिन उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया गया. इससे पहले रियाज अली, सुनीता हुजान और श्रेष्ठा अय्यर भी शो से बाहर हो चुके हैं. फिलहाल शो में आकांक्षा चमोला, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, पामेला सेरेना, राम कपूर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, वरुण यादव और योगेश रावत ट्रॉफी की रेस में बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' में डबल एविक्शन का वार, इन 2 कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म, कौन हुआ बाहर?


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >