Bigg Boss 13 में शुरू हुई आखिरी लव स्टोरी का THE END, आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का हुआ ब्रेकअप!

बिग बॉस 13 की पॉपुलर जोड़ियों में एक आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का लगता है ब्रेकअप हो गया. कपल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे संग सभी फोटोज डिलीट कर दिए हैं. फैंस इस बात से बेहद परेशान दिख रहे हैं.

बिग बॉस 13 सबसे सफल सीजन में से एक रहा है. शो को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया. इसमें कई जोड़ियां बनीं, जो आगे तक काफी हिट रही है. सबसे फेमस जोड़ी थी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की, जो टूट गई. इसके बाद पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने भी कुछ महीनों पहले ब्रेकअप कर लिया. अब खबर है कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने एक दूसरे को 4 साल तक डेट करने के बाद फाइनली ब्रेकअप कर लिया है. ऐसे में बिग बॉस 13 में शुरू हुई आखिरी लव स्टोरी का भी द इंड हो गया.

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आसिम और हिमांशी ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है. साथ ही जितनी फोटोज दोनों ने एक दूसरे संग शेयर की थी, उसे भी डिलीट कर दिया. दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ क्रिप्टिव पोस्ट भी किए. जिसको देखकर फैंस को लग रहा है कि क्या सच में ये जोड़ी भी अलग हो गई. आसिम और हिमांशी को आखिरी बार एक संगीत वीडियो, ख्याल रख्या कर में एक साथ देखा गया था, जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुआ.

Also Read: शहनाज गिल ने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- इमोशनल इंसान हूं, कभी भी टूट…
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता

यह जोड़ी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 में मिली थी. हिमांशी ने एक वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया और घर में थोड़ी देर रहने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया. इस कपल ने नेशनल टेलीविजन पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया. यहां तक​कि उन्होंने आसिम के लिए चाउ नाम के बॉयफ्रेंड से अपना 9 साल पुराना रिश्ता भी तोड़ दिया था. वे कल्ला सोहना नई और ख्याल रख्या कर जैसे कुछ गानों में भी एक साथ दिखाई दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >