Ashish Chanchlani Video: 'लड़ लेंगे सिचुएशन से….', विवाद के बाद पहली बार सामने आया आशीष चंचलानी का रिएक्शन

Ashish Chanchlani Video: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद यूट्यूबर आशीष चंचलानी का पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'लड़ लेंगे सिचुएशन से. देखे ऐसे मुश्किल समय. सीख लेंगे कुछ नया. मैं रिक्वेस्ट करता हूं. मेरी फैमिली और मुझे याद रखना.'

Ashish Chanchlani Video: समय रैना का यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ रणवीर अल्लाहबादिया के आपत्तिजनक स्टेटमेंट के बाद लंबे वक्त से विवादों में है. शो के आखिरी एपिसोड में रणवीर के अलावा यूट्यूबर आशीष चंचलानी और इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा गेस्ट के रूप में नजर आए थे. अब रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है, जिसके अनुसार रणवीर अपना पॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं बशर्ते वह शो में मर्यादा और नैतिकता बनाए रखें. इसी बीच विवाद के बाद पहली बार आशीष चंचलानी का रिएक्शन भी सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

आशीष चंचलानी के वायरल वीडियो में उन्हें कहते हुए सुन सकते हैं कि हैलो दोस्तों, मैंने आप लोगों के मैसेज पढ़ें. चल रहा है. मैंने सोचा कि मैं आप लोगों से बात कर लेता हूं. अब जब वीडियो चालू किया तो समझ ही नहीं आ रहा कि क्या कहूं. लड़ लेंगे सिचुएशन से. देखे ऐसे मुश्किल समय. सीख लेंगे कुछ नया. मैं रिक्वेस्ट करता हूं. मेरी फैमिली और मुझे याद रखना. जब भी हम वापस आएं. काम मेरा थोड़ा इधर उधर हो गया है. लेकिन जब भी वापस आऊं मुझे सपोर्ट करना. हम कड़ी मेहनत करेंगे. सभी लोग ध्यान रखो.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >