Asha Sharma Death: 'कुमकुम भाग्य' की इस एक्ट्रेस का निधन, जानें प्रभास के साथ किस फिल्म में किया था काम

Asha Sharma Death: कई सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस आशा शर्मा अब हमारे बीच नहीं रही. उनका निधन हो गया. एक्ट्रेस ने 'कुमकुम भाग्य', 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' और 'एक और महाभारत' जैसे शोज में काम किया था.

Asha Sharma Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है, जिसे जानकर फैंस दुखी हो जाएंगे. ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस आशा शर्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. आशा शर्मा की उम्र 88 साल थी और उन्होंने कई शोज और फिल्मों में काम किया था. उनका निधन कैसे हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. एक्ट्रेस प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आयी थी, जिसमें उन्होंने शबरी का रोल प्ले किया था.

क्या टीवी एक्ट्रेस आशा शर्मा का निधन हो गया

जी हां. एक्ट्रेस आशा शर्मा ने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली.

CINTAA ने आशा शर्मा को लेकर क्या कहा

CINTAA ने कंफर्म किया कि आशा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रही. उन्होंने एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट लिखा.

आशा शर्मा ने किन सीरियल्स में काम किया था

आशा शर्मा ने करीब 40 फिल्मों और कई टीवी शोज में काम किया था. ‘कुमकुम भाग्य’, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ और ‘एक और महाभारत’ जैसे शोज में काम करने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी थी. करीब चार दशक से एक्ट्रेस इंडस्ट्री में सक्रिय थीं.

किन फिल्मों में आशा शर्मा ने काम किया था

आशा शर्मा ने ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’, ‘दो दिशाएं’ में काम किया था. ‘दो दिशाएं’ में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया था.

फिल्म ‘आदिपुरुष’ में आशा शर्मा ने किसका रोल प्ले किया था

आशा शर्मा आखिरी बार ‘आदिपुरुष’ में नजर आई थी और उन्होंने शबरी का किरदार निभाया था. बता दें कि फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान ने मुख्य रोल निभाया था.

अभिनेत्री पूजा गौर ने आशा शर्मा को लेकर क्या कहा

‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में आशा शर्मा ने पूजा गौर की दादी का रोल प्ले किया था. टाइम्स नाउ से बात करते पूजा ने कहा, ”वह बहुत वंडरफुल पर्सन और इंसान थी. वो हमेशा हमलोगों पर अपना प्यार बरसाती थी. उन्होंने मेरी दादी का रोल शो में प्ले किया था. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >