Asha Bhosle Birth Anniversary: 93वीं जयंती पर सामने आया आशा जी का आखिरी गाना, 90 की उम्र में की थी रिकॉर्डिंग

जिस आवाज को सुनकर कभी लोग मुस्कुराए, कभी रोए और कभी प्यार में डूब गए, वो आवाज आज फिर सुनाई दे रही है. आशा भोसले की बर्थ एनिवर्सरी पर उनका आखिरी रिकॉर्डेड फिल्मी गाना रिलीज हो चुका है. यानी आशा जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज एक बार फिर उनके चाहने वालों के दिल तक पहुंच गई है.

भारतीय संगीत जगत की सुर कोकिला और लीजेंडरी प्लेबैक सिंगर आशा भोसले भले ही आज हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी सुरीली और जादुई आवाज हमेशा हर संगीत प्रेमी के दिल में अमर रहेगी. आज यानी 8 सितंबर को आशा जी की 93वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस बेहद खास मौके पर उनके फैंस के लिए एक इमोशनल ट्रिब्यूट सामने आया है. आशा भोसले का आखिरी रिकॉर्ड किया गया फिल्मी गाना 'ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां' आज आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है. यह स्पेशल सॉन्ग आने वाली फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'ओम का हरि' का हिस्सा है. इस गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस काफी भावुक नजर आ रहे हैं.

महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था जन्म, 9 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया

8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक छोटे से गांव गोआर में जन्मीं आशा मंगेशकर का शुरुआती जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा. मशहूर शास्त्रीय गायक और रंगमंच कलाकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर जन्मीं आशा जी को संगीत विरासत में मिला था. हालांकि, महज 9 साल की नन्हीं उम्र में ही उनके पिता का साया सिर से उठ गया. परिवार का सहारा बनने के लिए बड़ी बहन लता मंगेशकर और आशा जी ने बहुत कम उम्र से ही गाना और एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. उन्होंने साल 1943 में महज 10 साल की उम्र में अपना पहला मराठी गाना गाया और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

साल 2023 के अंत में रिकॉर्ड हुआ था आखिरी गाना 'ऐ मेरी जिंदगी'

फिल्म 'ओम का हरि' का यह खूबसूरत ट्रैक साल 2023 के आखिर में रिकॉर्ड किया गया था, जब आशा जी 90 साल की थीं. इस गाने का म्यूजिक राजीव सारंग ने कंपोज किया है, जबकि इसके दिल छू लेने वाले बोल प्रदीप शर्मा 'खुसरो' ने लिखे हैं. ट्यूब पर रिलीज किए गए इस म्यूजिक वीडियो में सिर्फ गाना ही नहीं है, बल्कि स्टूडियो में रिकॉर्डिंग के दौरान की उनकी बीटीएस झलकियां भी शामिल की गई हैं. वीडियो में वह फिल्म के मेकर्स और एक्टर अंशुमान झा से बातचीत करती दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें: Asha Bhosle Last Song: फिर सुनाई देगी आशा भोसले की जादुई आवाज, बर्थ एनिवर्सरी होगा पर म्यूजिकल ट्रिब्यूट

"गाना सुनते ही मैंने तुरंत हां कर दी थी"

रिलीज हुए वीडियो में आशा भोसले की एक पुरानी बातचीत की क्लिप भी जोड़ी गई है, जिसमें वह इस गाने से जुड़ने का मजेदार किस्सा बता रही हैं. उन्होंने कहा था:

"जब मेकर्स ने मुझे फोन करके कहा कि वे एक गाना भेज रहे हैं, तो मैंने गाना सुना और सुनते ही तुरंत हां कर दी. मैंने आगे कुछ नहीं पूछा क्योंकि मुझे यह गाना बहुत पसंद आ गया था."

18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ओम का हरि'

डायरेक्टर हरीश व्यास के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम का हरि' बाप-बेटे के रिश्तों और उनकी खट्टी-मीठी तकरार पर बेस्ड एक लाइट-हार्टेड फैमिली ड्रामा है. इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता रघुबीर यादव और अंशुमान झा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि उनके साथ सोनी राजदान और आयशा कपूर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

12 अप्रैल 2026 को दुनिया को अलविदा कह गईं थीं आशा जी

बता दें कि इसी साल 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की उम्र में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण मुंबई में आशा भोसले का निधन हो गया था. अपने करीब आठ दशक लंबे करियर में 12,000 से भी ज्यादा गानों को अपनी आवाज देने वाली इस महान गायिका की 93वीं जयंती पर 'ऐ मेरी जिंदगी' का रिलीज होना उनकी संगीतमय विरासत को सबसे सुंदर संगीतमय श्रद्धांजलि है.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >