एक दिन, एक उम्र और एक ही जगह, आशा भोसले और लता दीदी के निधन में ये कैसा संयोग

Asha Bhosle: आशा भोसले और लता मंगेशकर के निधन में चौंकाने वाले संयोग सामने आए हैं. दोनों बहनों के निधन में एक दिन, एक उम्र और एक ही जगह का कनेक्शन सामने आया है. अब जानिए आखिर क्या है वह पूरा संयोग…

Asha Bhosle: संगीत की दुनिया में जब भी बड़े नामों की बात होती है, तो आशा भोसले और लता मंगेश्कर का जिक्र अपने आप हो जाता है. अब इन दोनों महान बहनों के निधन से जुड़ी कुछ ऐसी समानताएं सामने आई हैं, जो हर किसी को हैरान कर रही हैं. दरअसल, 12 अप्रैल 2026 रविवार को 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. दिलचस्प बात यह है कि उनकी बड़ी बहन लता मंगेश्कर का निधन भी साल 2022 में 6 फरवरी को हुआ था और वह दिन भी रविवार ही था.

एक दिन, एक उम्र और एक ही अस्पताल

इतना ही नहीं, लता मंगेशकर ने भी 92 साल की उम्र में उसी ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. यानी दोनों बहनों के निधन में कई चौंकाने वाले संयोग देखने को मिलते हैं. उम्र एक जैसी, दिन एक जैसा (रविवार) और अस्पताल भी वही. इसके अलावा, जिस तरह लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ था, उसी तरह आशा भोसले का अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा. 

उतार-चढ़ाव वाली रही जिंदगी

अगर उनके जीवन की बात करें तो आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और कई बड़े सम्मान हासिल किए, जिनमें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, नेशनल अवॉर्ड और पद्म विभूषण शामिल हैं. हालांकि, उनकी निजी जिंदगी संघर्षों से भरी रही. उन्होंने दो शादियां कीं, पहली शादी गणपतराव भोसले से और दूसरी शादी मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन से. उनकी जिंदगी में दुख का दौर तब भी आया जब उन्होंने अपने बेटे और बेटी को खो दिया. बेटे की मौत कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से हुई और बेटी ने आत्महत्या कर लिया था. फिलहाल, उनके निधन की खबर से फैंस और सेलेब्रिटीज गहरे सदमे में हैं. परिवार की ओर से बताया गया है कि कल यानी 13 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

यह भी पढे़ं: 16 साल की आशा भोसले ने भागकर की थी शादी, 31 साल का था लड़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >