सुरों की मल्लिका आशा भोसले का निधन, जानिए कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Last Rites: दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है. उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि अंतिम दर्शन आज सुबह 11 बजे मुंबई के कासा ग्रांडे, लोअर परेल में होंगे, जबकि अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

Asha Bhosle Last Rites: सुरों की दुनिया की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी. शनिवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ICU में उनका इलाज चल रहा था. रविवार को 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने वहां अंतिम सांस ली. परिवार की ओर से इस दुखद खबर की पुष्टि की गई है, जिसके बाद पूरे संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. ऐसे में जानें आज कितने बजे और किस जगह होगा उनका अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार.

कासा ग्रांडे में होगा अंतिम दर्शन

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले के अनुसार, आम लोग और चाहने वाले 13 अप्रैल सोमवार सुबह 11 बजे मुंबई के लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे (जहां आशा भोसले रहती थीं) में उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. यहां पर प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे.

शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा. अंतिम संस्कार में संगीत और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. पूरे देश से लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जुट सकते हैं.

संगीत की अमर धरोहर बनीं आशा भोसले

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में भारतीय संगीत को नई पहचान और ऊंचाई दी. उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और उनके गाने आज भी लोगोंa के दिलों में बसे हुए हैं. उनके निधन से भारतीय संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.

यह भी पढ़ें: आशा भोसले के नाम दर्ज हैं ये बड़े सम्मान, गिनीज बुक से लेकर फिल्मफेयर तक रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >