आर्यन खान ने इस वजह से अनन्या पांडे को इवेंट में किया था इग्नोर, असल कारण आया सामने

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हाल ही में फिल्म मजा मा की स्क्रीनिंग में देखा गया था. यहां स्टारकिड ने अन्नया पांडे को इग्नोर कर दिया था. अब इसके पीछे की असर वजह सामने आई है.

आर्यन खान (Aryan Khan) हाल ही में अपनी बहन सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की अगली फिल्म मजा मा (Maja Ma) की स्क्रीनिंग में शामिल हुए. इस स्क्रीनिंग में अनन्या पांडे भी मौजूद थीं. दोनों एक साथ मिले भी, हालांकि आर्यन खान ने इस दौरान अनन्या पांडे को नजरअंदाज कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अनन्या पांडे को सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे की ओर से नजरअंदाज किए जाने के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है.

आर्यन खान को क्रश मानती है अनन्या पांडे

हाल ही में अनन्या करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 में विजय देवरकोंडा के साथ पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने आर्यन खान पर क्रश होने की बात कबूल की थी. ऐसा इसलिए क्योंकि अनन्या और सुहाना खान एक साथ बड़े हुए थे और दोस्तों के बड़े भाई पर क्रश होना आम बात है. ऐसे में क्या आर्यन और अनन्या के बीच कोई खटास है, खासकर उनके क्रश होने के कबूलनामे के बाद.

ये है वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बहुत करीबी सूत्र ने बॉलीवुडलाइफ को बताया कि, “आर्यन खान ऐसे व्यक्ति नहीं है, जो मीडिया के बीच अपने दोस्तों के साथ तालमेल बिठाना पसंद करते है. वह हमेशा काफी पर्सनल व्यक्ति रहे हैं. साथ ही आर्यन अनन्या के दोस्त नहीं है, लेकिन सुहाना खान है, और दुनिया उनके अटूट बंधन के बारे में जानती है. हां, अनन्या सुहाना के साथ बचपन की दोस्त रही है, लेकिन वह कभी भी आर्यन के साथ बीएफएफ नहीं थी, इसलिए सार्वजनिक रूप से उनसे मिलने का कोई मतलब नहीं था. दोनों कुछ मिनटों के लिए स्क्रीनिंग पर मौजूद थे और जल्दी चले गए.

Also Read: Maja Maa के स्पेशल स्क्रीनिंग में आर्यन और सुहाना खान हुए कैमरे में कैद, इस लुक में दिखी स्टारकिड, VIDEO
काफी प्राइवेट रहते हैं आर्यन खान

आर्यन खान को ऐसे फंक्शन पसंद नहीं है, वह अपने लोगों के बीच काफी प्राइवेट रहना पसंद करते हैं. हमेशा मीडिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं.” अनन्या पांडे को आर्यन खान के एक ड्रग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां अभिनेत्री के व्हाट्सएप ऐप चैट लीक हुए थे और यह दावा किया गया था कि युवा सितारों की चैट में ड्रग्स का उल्लेख है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >