The Bads of Bollywood में अरशद वारसी का गफूर किरदार हुआ हिट, जॉली एलएलबी 3 एक्टर ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट, Video

The Bads of Bollywood: आर्यन खान के निर्देशन में बनी बैड्स ऑफ बॉलीवुड नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है. इसके क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच अब गफूर के तौर पर दर्शकों से मिल रहे प्यार पर अरशद वारसी ने रिएक्ट किया है.

The Bads of Bollywood: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी 3 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. इसके अलावा, वह आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आए थे. एक्टर ने इसमें गफूर का रोल निभाया था. फैंस ने उनके किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया. अब अरशद ने इंस्टाग्राम पर अपने नए किरदार को मिले प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया.

अरशद वारसी ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड में गफूर के किरदार को प्यार देने के लिए फैंस को कहा थैंक्यू

अरशद वारसी ने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया और फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया कहा. उन्होंने सीरीज से गफूर के किरदार वाला क्लिप डाला. जिसके कैप्शन में लिखा, ”#Ghafoor को दुनिया से परिचित कराने के लिए आर्यन को थैंक्यू और मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी को धन्यवाद.” पॉपुलर सीरीज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी अच्छे रिव्यू मिले. इसमें सलमान खान से लेकर बॉबी देओल, आमिर खान, एसएस राजामौली, इमरान हाशमी जैसे स्टार्स के कैमियो हैं.

जॉली एलएलबी 3 में नजर आ रहे हैं अरशद वारसी

अरशद वारसी और अक्षय कुमार इन दिनों कोर्टरूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 में नजर आ रहे हैं. सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित और स्टार स्टूडियो 18 व कांगड़ा टॉकीज के तहत आलोक जैन और अजीत अंधारे की ओर से निर्मित इस फिल्म में अरशद और अक्षय, दोनों ही प्रतिद्वंद्वी वकीलों की भूमिका में हैं, जिनका नाम जॉली है. उनके साथ एक बार फिर सौरभ शुक्ला जस्टिस त्रिपाठी, अमृता राव, संध्या त्यागी और हुमा कुरैशी, पुष्पा पांडे मिश्रा की भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि को घर से निकालने की धमकी देगा ये शख्स, कपल बन आरती करते हैं अभीरा-अरमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >