Armaan Malik की पत्नियों ने जैद की बीमारी का मजाक उड़ाने वालों को दी सख्त हिदायत, कहा- इमोशनल पलों को…

Armaan Malik: अरमान मलिक के बेटे जैद को रिकेट्स हो गया है. इससे मलिक परिवार टूट गए हैं. अब पायल और कृतिका ने उन लोगों को खरी खोटी सुनाई है, जो जैद के बारे में बुरी बातें कह और छाप रहे हैं.

Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में पता चला कि उनके बेटे जैद को रिकेट्स नाम की बीमारी हो गई है. दिल दहला देने वाली खबर शेयर करने के बाद पायल और कृतिका रोती दिखाई दी. उन्होंने कहा कि लोग हमेशा जैद को लेकर बुरा बोलते हैं, इसलिए उसे श्राप लगा है. अब नए व्लॉग ने पायल और कृतिका ने उन्हें और उनके बच्चों को ट्रोल करने वाले लोगों की क्लास लगाई.

पायल मलिक ने ट्रोल करने वालों को दी सख्त हिदायत

चिरायु के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, पायल और कृतिका दोनों ने अपने बच्चों के साथ हुए ऑनलाइन उत्पीड़न पर रिएक्ट किया. पायल इस दौरान इमोशनल दिखीं और उन्होंने लोगों से निराधार और हानिकारक वीडियो शेयर करने से मना किया. पायल ने बताया कि वह वास्तव में अपने बच्चों की भलाई को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की कसम खाई जो उनके बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में फर्जी अफवाहें फैला रहे थे. कृतिका ने ट्रोल्स से रिक्वेस्ट किया कि वे मूर्खतापूर्ण कार्यों में शामिल न हों और थोड़े समझदार बने.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

इस बीमारी से जूझ रहा है पायल

व्लॉग में, पायल निराश दिख रही थी, क्योंकि उन्होंने एक वीडियो दिखाया था, जिसमें अजीब सा थंबनेल था. उन्होंने साफ कर दिया कि वह अब इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगी. पिछले व्लॉग में, पायल और कृतिका दोनों ने खुलासा किया था कि जैद को रिकेट्स का पता चला है और वे नियमित रूप से उसे डॉक्टर्स को दिखा रहे हैं. कृतिका ने कहा कि उसके काफी टेस्ट हुए हैं और इलाज चल रहा है. इस बात से पूरा मलिक परिवार दुखी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >