Arjun Rampal Engagement: अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की सगाई, शादी से पहले हैं 2 बच्चे

Arjun Rampal Engagement: अर्जुन रामपाल ने फिल्म धुरंधर की सफलता के बीच अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी खबर दी है। एक्टर ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सगाई कन्फर्म कर दी है. दोनों ने एक शो के दौरान अपने रिश्ते और पैरेंटहुड पर खुलकर बात की है. पढे़ं पूरी खबर…

Arjun Rampal Engagement: अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता का पूरा मजा ले रहे हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर. माधवन भी नजर आ रहे हैं. इसी बीच अर्जुन ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खुशखबरी भी शेयर की है, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हो गए हैं. उन्होंने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सगाई की पुष्टि कर दी है.

अर्जुन रामपाल ने खुद मानी सगाई की बात 

दरअसल, शनिवार को रिया चक्रवर्ती ने अपने पॉडकास्ट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अर्जुन और गैब्रिएला साथ नजर आए. बातचीत के दौरान जब शादी की बात आई तो गैब्रिएला ने कहा कि अभी उनकी शादी नहीं हुई है, लेकिन आगे क्या होगा, ये कौन जानता है. इस पर अर्जुन ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी सगाई हो चुकी है और वे ये बात पहली बार इसी शो में बता रहे हैं.

सगाई से पहले दोनों के हैं दो बच्चे

बातचीत के दौरान अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में यह भी कबूल किया कि वह शुरुआत में गैब्रिएला की हॉटनेस से काफी प्रभावित थे. हालांकि बाद में उन्हें समझ आया कि उनकी पर्सनैलिटी में खूबसूरती के अलावा भी बहुत कुछ है, जो उन्हें खास बनाता है. वहीं गैब्रिएला ने बताया कि पैरेंट बनने के बाद प्यार को देखने का उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर प्यार शर्तों के साथ होता है, लेकिन जब बच्चे हो जाते हैं तो बिना किसी शर्त के प्यार करना सीख जाते हैं. बता दें कि अर्जुन और गैब्रिएला दो बेटों के माता-पिता हैं. उनके बड़े बेटे अरिक का जन्म 2019 में और छोटे बेटे अरिव का जन्म 2023 में हुआ था.

ALSO READ: Divyanka Tripathi Birthday: प्यार पाने की ऐसी चाहत, काले जादू का लिया सहारा, ब्रेकअप के बाद इतनी टूट चुकी थी ये एक्ट्रेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >