Arijit Singh Retirement: प्लेबैक सिंगर के तौर पर ये है अरिजीत सिंह का आखिरी गाना, फिल्मों में गाने से लिया संन्यास

Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए गाना छोड़ने का फैसला लेकर फैंस को चौंका दिया है. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की घोषणा की है. जानिए उनका लास्ट प्लेबैक सॉन्ग कौन सा था?

Arijit Singh Retirement: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई है, जिसने अरिजीत सिंह के चाहने वालों को हैरान भी किया है और थोड़ा उदास भी. अपनी आवाज से लाखों दिलों में जगह बनाने वाले अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए गाना गाने यानी प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला लिया है. इस फैसले की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है.

अरिजीत ने फैंस के नाम क्या लिखा?

अपने पोस्ट में अरिजीत ने लिखा कि नए साल की शुभकामनाओं के साथ वह उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने इतने सालों तक उन्हें एक श्रोता के तौर पर दिल से अपनाया. उन्होंने कहा कि अब वह प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं लेंगे और यहीं इस सफर को रोक रहे हैं. अरिजीत का यह फैसला उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है, लेकिन साथ ही लोग यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि वह आगे किसी नए अंदाज में संगीत से जुड़ेंगे और अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतते रहेंगे.

अरिजीत सिंह का आखिरी गाना

इस वक्त रिलीज गाने की बात करें तो अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर आखिरी गाना सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए गाया, जो कि ‘मातृभूमि’ है. बैटल ऑफ गलवान का ये पहला गाना ऑडियंस को काफी पसंद आया, जिसे अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और मणि धर्मकोट ने मिलकर गाया है. साथ ही, इस गाने को हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि प्लेबैक सिंगर के तौर पर यह गाना अरिजीत का आखिरी गाना है.

यह भी पढ़ें: Disha-Talwinder Affairs: क्या दिशा पटानी और तालविंदर कर रहे हैं डेट? कैमरे के सामने कर दिया क्लियर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >