अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे और एक्टर आयुष्मान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ बाली में की गई शुद्धिकरण की पारंपरिक रस्म का एक्सपीरियंस शेयर किया. अपने पहले YouTube ट्रैवल व्लॉग में आयुष्मान ने दर्शकों को तिरता एम्पुल मंदिर की सैर कराई और बताया कि यह मंदिर अपने पवित्र झरने, धार्मिक परंपराओं और खास माहौल के लिए जाना जाता है.
Ayushmaan and Samiksha Bali Vlog: समीक्षा और आयुष्मान का बाली वीडियो:
बाली वीडियो में आयुष्मान और समीक्षा पारंपरिक हरे और लाल रंग के बाथिंग सारोंग पहने नजर आए. रस्म शुरू करने से पहले दोनों ने मंदिर में श्रद्धा के साथ फूल और फल चढ़ाए और इसके बाद उन्होंने पवित्र कुंड में जाकर शुद्धिकरण की रस्म पूरी की.
इस रस्म के लिए दोनों को लंबी कतार में इंतजार करना पड़ा. उन्होंने 13 अलग-अलग फव्वारों के सामने जाकर धार्मिक रीति-रिवाज पूरे किए. इस दौरान दोनों ने प्रार्थना की, अपने चेहरे पर पवित्र जल डाला, कुल्ला किया और सिर को पानी में डुबोया. हर फव्वारे की रस्म पूरी करने के बाद वे अगले फव्वारे की ओर बढ़ते गए.
Ayushmaan and Samiksha Shared Bali Experience: काफी शांत और अलग अनुभव: आयुष्मान सेठी
अपने व्लॉग में आयुष्मान ने इस अनुभव को बेहद खास बताया. उन्होंने कहा कि उनके लिए यह शानदार अनुभव था और रस्म पूरी करने के बाद उन्हें खुद को काफी शांत और आशीर्वाद से भरा हुआ महसूस हुआ. बाद में समीक्षा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शुद्धिकरण प्रक्रिया की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “हमारा पहला ब्लॉग! ये 48 घंटे हमारी जिंदगी के सबसे शानदार पलों में से थे.” इस पोस्ट में उनकी ट्रिप की कई तस्वीरें थीं, जिनमें उबुद के मशहूर मंकी फॉरेस्ट सैंक्चुरी की यात्रा भी शामिल थी.
What's in the Blog: ब्लॉग में क्या देख सकते हैं
आयुष्मान और सैम ने अपने पहले व्लॉग में जंगल के मंदिरों, झरनों, स्थानीय बाजारों और कॉफी के बागानों की सैर दिखाई. उन्होंने मशहूर लुवाक कॉफी के अलग-अलग स्वाद भी चखे. यह कॉफी एशियन पाम सिवेट नाम के जानवर द्वारा खाए और पचाए गए कॉफी बीन्स से तैयार की जाती है. इसके अलावा, दोनों ने ATV राइड का मजा लिया और फायरफ्लाई विलेज भी घूमने गए.
About Ayushmaan Sethi and Samiksha: आयुष्मान और समीक्षा के बारे में
आयुष्मान और समीक्षा का यह पहला ट्रैवल व्लॉग उनके लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के कुछ समय बाद सामने आया. इससे पहले, परिवार के एक यूट्यूब व्लॉग में समीक्षा को आयुष्मान के साथ उनके परिवार के घर पहुंचते हुए देखा गया था. घर पहुंचने पर आयुष्मान ने उन्हें गोद में उठाकर अंदर ले गए थे.
यह कपल साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहा है. हाल ही में जून 2026 में दोनों ने अपने रिश्ते की पांचवीं सालगिरह भी मनाई. यह भी पढ़ें : अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान को मिला पहला बड़ा ब्रेक, रोहित शेट्टी संग करेंगे काम
