100 ऑडिशन में हुए थे रिजेक्ट, अब YouTube की कमाई से Archana Puran Singh के बेटे आर्यमान सेठी खरीद रहे खुद का लग्जरी घर

100 ऑडिशन्स के रिजेक्शन से लेकर सफल यूट्यूबर बनने तक, अर्चना पूरन सिंह के बड़े बेटे आर्यमान सेठी ने तय किया लंबा सफर. अब अपनी मेहनत की कमाई से वह मंगेतर योगिता बिहानी संग खरीदने जा रहे हैं अपना पहला सी-फेसिंग ड्रीम होम.

Archana Puran Singh Son Aaryamann Sethi New Home: एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बड़े बेटे आर्यमान सेठी जल्द ही अपना पहला घर खरीदने जा रहे हैं. बतौर एक्टर और कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे आर्यमान ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में यह खुशखबरी शेयर की.

उन्होंने बताया कि वह अपने पैसों से यह नया आशियाना खरीद रहे हैं. हाल ही में वह अपने परिवार और मंगेतर योगिता बिहानी के साथ नया अपार्टमेंट देखने भी गए थे। बेटे की इस उपलब्धि और अपने दम पर घर लेने के फैसले से अर्चना पूरन सिंह बेहद खुश हैं.

Aaryamann Sethi Went to See Apartment With Family: परिवार के साथ घर देखने पहुंचे आर्यमान

आर्यमान अपने माता-पिता अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के साथ-साथ अपनी मंगेतर योगिता बिहानी को भी घर देखने लेकर गए. उन्होंने बताया कि यह उनके लिए बेहद खास दिन है, क्योंकि पहली बार वह अपनी कमाई से प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं.

आर्यमान ने अपने व्लॉग में कहा कि वह जिस घर को देखने जा रहे हैं, उसे खुद के पैसों से खरीदना चाहते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उनकी कमाई में उनके दर्शकों का भी बड़ा योगदान है, क्योंकि वह अपने YouTube चैनल के जरिए यह पैसा कमा रहे हैं.

Aaryamann Sethi's Sea Face Apartment: समुद्र के खूबसूरत नजारे वाला है अपार्टमेंट

आर्यमान और उनके परिवार ने जिस प्रॉपर्टी को देखा, वह करीब साढ़े तीन BHK का अपार्टमेंट है. इस घर से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. खास बात यह है कि अपार्टमेंट पहले से फर्निश्ड है, यानी आर्यमान को घर के इंटीरियर पर ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा.

घर देखने के बाद आर्यमान इसके डिजाइन से काफी इम्प्रेस नजर आए. उन्होंने कहा कि घर में पहले से ही जरूरी चीजें मौजूद हैं और इसकी साज-सज्जा भी उन्हें पसंद आई. उन्होंने यह भी बताया कि आमतौर पर उन्हें कोई घर पहली नजर में इतना पसंद नहीं आता, लेकिन इस प्रॉपर्टी को देखकर उन्हें लगा कि यह काफी अच्छी तरह तैयार किया गया है.

Aaryamann's Acting to You Tube Journeyएक्टिंग से YouTube तक का सफर रहा आसान नहीं

आर्यमान के लिए अपना घर खरीदने का सपना इसलिए भी खास है, क्योंकि पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने करियर में काफी बदलाव देखे हैं। YouTube पर पहचान बनाने से पहले वह एक्टर के तौर पर काम पाने के लिए लगातार ऑडिशन दे रहे थे.

आर्यमान पहले बता चुके हैं कि उन्होंने करीब 100 ऑडिशन दिए थे. हालांकि, उन्हें शुरुआत में वह काम नहीं मिल पाया जिसकी उन्हें उम्मीद थी. इसके बाद उन्होंने कंटेंट क्रिएशन की ओर कदम बढ़ाया और YouTube पर व्लॉग बनाना शुरू किया.

उनका चैनल अब लगातार आगे बढ़ रहा है और उन्हें बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं.

Aaryamann Sethi and Fiance Yogita Bihani's New Beginning: योगिता बिहानी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत

आर्यमान की निजी जिंदगी में भी पिछले एक साल में कई बदलाव हुए हैं. वह अपने माता-पिता का घर छोड़कर अपनी मंगेतर और एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ रहने लगे हैं.

आर्यमान का मौजूदा घर उनके माता-पिता के घर के पास है। बताया गया है कि यह घर उनके माता-पिता ने उन्हें गिफ्ट किया था. अब आर्यमान अपनी कमाई से खुद की प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं.

Aaryamann Sethi Started Aaryy Vlogs: 2024 में शुरू किया था अपना YouTube चैनल

आर्यमान ने 'आर्य व्लॉग्स' (Aary Vlogs) नाम से अपना YouTube चैनल शुरू किया था. उनकी मां अर्चना पूरन सिंह ने भी 2024 में व्लॉगिंग के जरिए अपनी रोजमर्रा की जिंदगी दर्शकों के साथ शेयर करना शुरू किया था.

इसके बाद आर्यमान ने भी अपने व्लॉग्स के जरिए दर्शकों से जुड़ना शुरू किया। देखते ही देखते उनके चैनल ने अच्छी लोकप्रियता हासिल कर ली. फिलहाल 'आर्य व्लॉग्स' के करीब 342K सब्सक्राइबर्स हैं.

यह भी पढ़ें: अच्छी एक्टिंग और खूब तारीफ के बावजूद 10 साल तक नहीं मिला एक भी फिल्म ऑफर, छलका अर्चना पूरन सिंह का दर्द


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >