अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान को मिला पहला बड़ा ब्रेक, रोहित शेट्टी संग करेंगे काम

Ayushmaan Sethi: अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी को पहला बड़ा एड शूट मिला है. वह जल्द ही रोहित शेट्टी के प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. हाल ही में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए आयुष्मान अब साइबर अवेयरनेस कैंपेन का हिस्सा बनने वाले हैं.

Ayushmaan Sethi: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपने फैमिली व्लॉग्स को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपनी हंसी और अंदाज से लोगों का मनोरंजन करने वाली अर्चना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनके व्लॉग्स में पति परमीत सेठी और दोनों बेटे आर्यमन व आयुष्मान की झलक अक्सर देखने को मिलती है. अब अर्चना के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

दरअसल, आयुष्मान को उनका पहला एड शूट मिल गया है. इस बात की जानकारी परिवार के लेटेस्ट व्लॉग में सामने आई. वीडियो में पूरे परिवार को आयुष्मान की इस उपलब्धि का जश्न मनाते देखा गया. खास बात यह है कि आयुष्मान जल्द ही मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के साथ काम करते नजर आएंगे.

लगातार 18 घंटे की शूटिंग का अनुभव

व्लॉग में आयुष्मान ने अपने पहले शूट का अनुभव भी शेयऱ किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें लगातार 18 घंटे तक काम करना पड़ा. आयुष्मान ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद खास और चुनौतीपूर्ण रहा.

उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि लंबे शूट की वजह से उन्हें इतनी भूख लगी कि उन्होंने चार बार डिनर किया. उनकी बातें सुनकर परिवार के सभी सदस्य हंस पड़े.

ऑनलाइन स्कैम के बाद मिला नया प्रोजेक्ट

आयुष्मान ने यह भी बताया कि हाल ही में उनके साथ हुई ऑनलाइन ठगी की घटना के बाद उन्हें यह मौका मिला. कुछ समय पहले वह ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गए थे, जिसमें उनके करीब 87 हजार रुपये चले गए थे.

इस घटना के बाद मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम विभाग ने उनसे संपर्क किया. विभाग ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान चला रहा है, जिसमें आयुष्मान भी शामिल होंगे. इसी अभियान के तहत उनका इंटरव्यू और शूट किया जाएगा.

परिवार और फैंस ने दी शुभकामनाएं

आयुष्मान की इस नई शुरुआत से पूरा परिवार काफी खुश नजर आया. व्लॉग में अर्चना पूरन सिंह और परिवार के बाकी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी. वहीं, सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार आयुष्मान को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Cannes में चमकी झारखंड की ‘फिल्म पेड़ चलता है’, डायरेक्टर बोले- गर्व का पल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >