AR Rahman की बेटी खतीजा म्यूजिक इंडस्ट्री में रखेंगी कदम, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, जानें उनके बारें में

Khatija Rahman Debut As Music Composer: एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान जल्द ही अपने मां के नक्शेकदम पर चलने वाली हैं. वह तमिल फिल्म मिनमिनी से कंपोजिंग में डेब्यू करने वाली हैं.

Khatija Rahman Debut As Music Composer: ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान जल्द ही अपकमिंग तमिल फिल्म मिनमिनी के साथ म्यूजिक कंपोजर के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं. खतीजा ने अब तक सिर्फ सिंगिंग में ही अपना हुनर दिखाया था. हालांकि अब वह अपने पापा की तरह कुछ नया करने जा रही हैं. डायरेक्टर हलिता शमीम ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है. साथ ही खतीजा संग एक खूबसूरत तसवीर भी शेयर की.

खतीजा बनेंगी म्यूजिक कंपोजर

खतीजा के साथ काम करने की खबर को साझा करते हुए, हलीता ने लिखा, “मिनमिनी के लिए खतीजा रहमान, इतने टैलेंटेड प्रतिभा के साथ काम करके बहुत खुश हूं… सुरीली गायिका एक शानदार संगीतकार भी हैं. कुछ बेहतरीन संगीत चल रहा है.” हलीता के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने खतीजा के नए अवतार को लेकर उत्साह व्यक्त किया. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “कितना रोमांचक!!! मुझे खतीजा का गाना बहुत पसंद है और अब हमें उनका नया संगीत कंपोज करते हुए भी सुनने को मिलेगा.!! ज़बरदस्त! ऑल द बेस्ट खतीजा एंड टीम !!” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”खतीजा पूरी तरह अपने पापा जैसी मल्टी टैलेंटेड हैं”.


अपने डेब्यू को लेकर एक्साइटेड हैं खतीजा रहमान

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, खतीजा ने खुलासा किया कि वह पिछले साल तक संगीतकार बनने के बारे में निश्चित नहीं थीं. उन्होंने कहा, “पिछले साल, मैं यह पता लगा रहा थी कि मैं क्या करना चाहती हूं. इसके अलावा, मैं उस समय गा रही थी और बहुत सी चीजें कर रही थी. मुझे लगा कि मेरी थाली में बहुत कुछ है, लेकिन बाद में, एक और प्रोजेक्ट था – वह भी एक महिला निर्देशक का – जो मेरे पास आया. इसलिए, मैंने हलीता मैम को फोन किया और बताया कि उनकी चीजें बदल गई हैं, और पूछा कि क्या वह अब भी मुझे चाहती हैं. उन्होंने कहा, आपकी आवाज मुझे बहुत पसंद है. जिसके बाद हमने इसे आजमाने और इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया.

Also Read: Gadar Box Office: 22 साल बाद भी दर्शकों में कम नहीं हुआ सनी देओल की फिल्म का क्रेज, 3 दिन में की इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >