अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा सकलानी शादी के 18 साल बाद बने मम्मी-पापा, क्यूट VIDEO शेयर कर बताया बेबी का नाम

टीवी एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी के घर खुशियों की किलकारी गुंजी है. कपल शादी के 18 साल बाद एक प्यारी सी गुड़िया के माता-पिता बने है. दोनों ने एक वीडियो शेयर कर बेबी गर्ल के नाम का भी खुलासा किया है.

Apurva Agnihotri and Shilpa Saklani Baby Girl: टीवी एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री और (Apurva Agnihotri) और फेमस एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी (Shilpa Saklani) के घर में इन-दिनों जश्न का माहौल है. हो भी क्यों न दोनों कपल शादी के 18 साल बाद मम्मी-पापा बने है. शिल्पा ने क्यूट सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है. स्टार्स ने अब बिना देर किए बेटी का चेहरा दिखाया और उसके नाम का भी खुलासा कर दिया है. नेटीजन्स स्टार कपल को बेटी के जन्म की बधाईयां दे रहे हैं.

कपल ने शेयर किया वीडियो

एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर एक प्यार सा वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ पोज देते दिखाई दे रहे है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ये कपल बेटी को कभी किस करते हुए, तो कभी उसकी ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं. दोनों ने बेटी का नाम ईशानी कानू अग्निहोत्री रखा है. तसवीरों में नन्ही गुड़िया ने पिंक कलर का फ्रॉक पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने हेयरबैंड लगा रखा है.

नन्ही परी का नाम किया रिवील

अपूर्व (Apurva Agnihotri) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “और ऐसे ही, यह जन्मदिन मेरे जीवन का सबसे खास जन्मदिन बन गया, क्योंकि भगवान ने हमें अब तक का सबसे खास, अविश्वसनीय, अद्भुत, चमत्कारी गिफ्ट दिया है…अपार खुशी के साथ मैं अपनी प्यारी बेटी ईशानी कानू अग्निहोत्री से आप सब को मिलवाना चाहते हैं…कृपया उसे अपना प्यार और आशीर्वाद दें. कपल की वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. अभिनेता करणवीर बोहरा ने कमेंट किया, “आप माता-पिता हैं…याहू”. अभिनव शुक्ला ने लिखा, “आईकेयू”. किश्वर मर्चेंट ने कमेंट किया, “बधाई आप लोगों के लिए ढेर सारा प्यार”. एक यूजर ने लिखा, ”आप दोनों के लिए बहुत खुश हैं…आपके परिवार को बहुत-बहुत आशीर्वाद”.

अपूर्व-शिल्पा की लव लाइफ

अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा अग्निहोत्री ने 2004 में शादी की थी. दोनों ने सीजन सात में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में भाग लिया था. शिल्पा को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से खूब पॉपुलैरिटी मिली. अपूर्वा ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में अपने काम से घर-घर में सबकी चहेती बन गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >