Anurag Dobhal: लाइव वीडियो में UK07 राइडर ने किया सुसाइड अटेम्प्ट, देखिए पूरा वीडियो…

Anurag Dobhal Accident: बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव आकर काफी परेशान नजर आते हैं और “फाइनल ड्राइव” की बात करते हैं. गाड़ी उनकी एक्सीडेंट कर जाती है और ऐसा लगता है जैसे वो सुसाइड करने का ट्राई किये हो. पढे़ं पूरा मामला…

Anurag Dobhal: ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुके मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं. पिछले कुछ दिनों से वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली को लेकर बयान दे रहे थे. इसी बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं. यूके07 राइडर के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि उन्होंने लाइव आकर ऐसा कदम उठाने की कोशिश की, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई.

“लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव”

वीडियो में अनुराग काफी भावुक और परेशान दिखाई देते हैं. वह कहते सुनाई देते हैं, “मम्मी, अगर अगले जन्म में आऊं तो बस मुझे प्यार दे देना… मुझे प्यार की बहुत जरूरत थी. अब कोई बचा ही नहीं है, मैं किसे फोन करूं.” वीडियो के आखिर में वह कहते हैं, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव” इसके बाद वह तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते नजर आते हैं और कुछ ही देर बाद गाड़ी डिवाइडर से टकरा जाती है. इसके बाद वीडियो अचानक बंद हो जाता है.

परेशान हुए फैंस

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया और उनके फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ करने लगे. हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं बाद में एक और वीडियो सामने आया, जिसमें बताया गया कि अनुराग डोभाल सुरक्षित हैं. यह खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली.

पहले भी लगा चुके हैं परिवार पर आरोप

दरअसल, 5 मार्च को भी अनुराग डोभाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उस वीडियो में वह काफी परेशान नजर आए थे और उन्होंने कहा था कि अगर उनके साथ कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी फैमिली की होगी. उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पास अब कुछ नहीं बचा है और वह सिर्फ आराम करना चाहते हैं. उस वक्त भी उनके फैंस काफी चिंता में आ गए थे. अब सामने आए इस नए वीडियो ने एक बार फिर लोगों को हैरान और परेशान कर दिया है.

यह भी पढे़ं: मैक्सटर्न ने अनुराग डोभाल के वीडियो को बताया नौटंकी, बोला- झूठी बातों में मत पड़ो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >