यूट्यूबर ने LIVE स्ट्रीम में की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी बोले- हंसी-मजाक, ट्रोलिंग क्यों?

पॉपुलर मोटो व्लॉगर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड अटेम्प्ट की कोशिश की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस मामले पर अली गोनी ने प्रतिक्रिया दी.

लोकप्रिय व्लॉगर अनुराग डोभाल ( UK07 Rider) इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े विवादों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने एक भावुक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंटरकास्ट मैरिज के कारण उनका परिवार उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है. अनुराग ने रितिका चौहान से शादी की है और इसी शादी को लेकर उनके परिवार में विवाद की खबरें सामने आईं. अनुराग ने वीडियो में बताया कि वह डिप्रेशन में हैं. हालांकि उनके भाई कलाम डोभाल ने अपने एक वीडियो में बताया कि अनुराग सिर्फ ये ड्रामा व्यूज के लिए कर रहे. अनुराग ने अपने लेटेस्ट वीडियो में अपनी जान लेने की कोशिश की. इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्ट किया.

अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेम्प्ट करने पर परेशान हुए अली गोनी

अली गोनी ने वीडियो में कहा, “एक यूट्यूबर है अनुराग नाम का जिसका यूट्यूब हैंडल UK07 है. उस लड़के ने खुद का वीडियो पोस्ट किया है और उसने आपको बताया कि उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है. यह एक पारिवारिक मामला है, हमें इसमें दखल नहीं देना चाहिए. लेकिन उसने अपने फैंस के सामने, उन लोगों के सामने जो उससे प्यार करते हैं, सब कुछ बताया. बदले में लोगों ने उसे क्या दिया? हंसी, मजाक और ट्रोलिंग.” अली ने आगे कहा, “मैंने सुना है कि उसने चलती कार में, हाईवे पर आत्महत्या करने की कोशिश की. वह कार को 200-250 की स्पीड से चला रहा था. समझ नहीं आता… उम्मीद करता हूं कि भगवान उसे आशीर्वाद दें, लेकिन यह बहुत दुखद सच्चाई है.”

अनुराग डोभाल ने अपनी जान लेने की कोशिश की

अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम लाइव पर अपने फैंस से बात कर रहे थे. वह कार चला रहे थे और बातचीत के दौरान काफी भावुक दिखाई दे रहे थे. लाइव के दौरान उन्होंने अपने अकेलेपन की बात भी कही. वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई दिए कि अब उनके पास फोन करने के लिए कोई नहीं बचा है. इस दौरान उन्होंने कार की रफ्तार अचानक तेज कर दी. कुछ ही पलों बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना ने लाइव देख रहे लोगों को भी हैरान कर दिया. हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ेंAnurag Dobhal: लाइव वीडियो में UK07 राइडर ने किया सुसाइड अटेम्प्ट, देखिए पूरा वीडियो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >