Anupamaa: नये किरदार की शो में होने वाली है एंट्री, अनुपमा-अनुज को करीब लाने की करेगी कोशिश

टीवी शो अनुपमा में इन-दिनों हाई वॉल्टेड ड्रॉमा चल रहा है. अनुज और अनुपमा के अलग होने के बाद अब अनु डांस अकेडमी खोलने का सोचती है. इसी अकेडमी में उसकी मुलाकात चाइल्ड आर्टिस्ट माही सोनी से होगी. जो अनुज और अनुपमा को करीब लाने की कोशिश करेगी.

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा अपने चल रहे ट्रैक से फैंस को सदमे में छोड़ रहा है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अनुज ने कपाड़िया हाउस और अनुपमा को छोड़ दिया और छोटी अनु और माया के साथ रहने के लिए मुंबई चला गया है. वहीं दूसरी ओर, टूटे दिल वाली अनुपमा को अब नई उम्मीद के साथ अपने जीवन को फिर से शुरू करने का साहस मिल गया है. हालांकि, वनराज और बरखा की कुछ अन्य योजनाएं हैं, क्योंकि वे अनुज और अनुपमा के बीच और अधिक मतभेद पैदा करना चाहते हैं. इधर अनुपमा कपाड़िया फैंमिली के पास न जाकर अपनी नई डांस अकेडमी शुरू करेंगी. इस सपने में जहां सब अनु के खिलाफ होंगे, वहीं उनकी मां साथ रहेगी. रिपोर्ट्स की मानें तो शो में अब एक चाइल्ड आर्टिस्ट की एंट्री होने वाली है, जो अनुपमा और अनुज को करीब लेकर आएगी.

अनुपमा में नये शख्स की होगी एंट्री

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा में चाइल्ड आर्टिस्ट माही सोनी की एंट्री होने वाली है. जो अनुपमा को हिम्मत देगी और अनुज के साथ रिश्ते को सुधारने की कोशिश करेंगी. कहा जा रहा है कि ‘माही सोनी’ अनुपमा की डांस एकेडमी में स्टूडेंट होंगी. सीरियल में वह बिना मां-बाप की बच्ची होंगी, जो डांस में काफी रूचि रखती है, लेकिन उसकी प्रतिभा को कोई अबतक समझ नहीं पाया है. अनुपमा में माही को एक मां दिखाई देगी. वहीं अनुपमा को बच्ची, छोटी अनु की तरह दिखाई देगी.

अनुपमा में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

लेटेस्ट एपिसोड में, वनराज साड़ी की दुकान पर अनुज कपाड़िया से मिलते हुए दिखाई देंगे, जहां अनुज कपाड़िया अपनी पत्नी के लिए साड़ी खरीदने जाता है. वनराज अनुज से अनुपमा के लिए साड़ी नहीं खरीदने के लिए कहता है, क्योंकि उसके मन में उसके लिए कोई भावना नहीं है. दूसरी ओर, डिंपल अनुपमा को यह भी बताती है कि माता-पिता अपने बच्चों को डांस सीखने के लिए कक्षा में नहीं भेजना चाहते हैं. वह अनुपमा से डांस अकादमी का नाम बदलने के लिए कहती है. ऐसा लग रहा है कि अनुपमा के आने वाले एपिसोड कहानी में और ड्रामा लेकर आएंगे.

Also Read: Bholaa: इस बात पर दीपक डोबरियाल का छलका दर्द, कहा- भोला और ओमकारा से पहले… लोग मेरा सम्मान नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >