Anupamaa: मनीष गोयल ने रुपाली गांगुली संग तकरार की खबरों पर लगया ब्रेक, वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को दिया जवाब

Anupamaa के सेट पर रूपाली गांगुली और मनीष गोयल के बीच अनबन की खबरों पर विराम लगाते हुए मनीष ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. ऐसे में जानें दोनों के रिश्ते की सच्चाई.

Anupamaa फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली और मनीष गोयल के बीच तनाव की अफवाहों ने फैंस को परेशान कर दिया था. सोशल मीडिया पर काफी वक्त से उन दोनों के बीच तकरार की खबरों ने मनीष के शो छोड़ने की योजना को रफ्तार दी थी. अब इसपर एक्टर ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. दरअसल, मनीष ने इंस्टाग्राम पर अनुपमा के सेट से एक दिल को छू लेने वाले बीटीएस वीडियो साझा कर लंबे वक्तस से उड़ रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

यहां देखें वीडियो-

मनीष का ट्रोलर्स को जवाब

मनीष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनुपमा के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो साझा किया, जिसमें वह और रूपाली गांगुली मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री, हंसी-मजाक और आपसी गर्मजोशी ने यह साबित कर दिया कि उनके बीच किसी तरह की अनबन नहीं है. इस वीडियो के कैप्शन में मनीष ने लिखा, “सभी ट्रोलर्स के लिए”, जो इन अफवाहों पर उनका करारा जवाब था.

वीडियो वायरल होते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं. एक यूजर ने लिखा, “अंत भला तो सब भला”, तो वहीं एक अन्य ने कहा, “वे कितने खुश लग रहे हैं – यही सबूत काफी है.”

‘मैं रूपाली को तब से जानता…’

इससे पहले इंडिया फोरम से बात करते हुए मनीष ने रुपाली संग लड़ाई पर कहा था, “हा हा हा, बिल्कुल नहीं… मैं रूपाली को तब से जानता हूं जब से मैं मुंबई आया हूं और यह चौथी बार है जब मैं उनके साथ काम कर रहा हूं. आमतौर पर चिंगारी के बिना आग नहीं होती, लेकिन इस मामले में न चिंगारी है न आग. ये सब झूठी बातें हैं.”

इस स्पष्टीकरण और प्यारे वीडियो ने फैंस को राहत दी है कि उनके पसंदीदा कलाकारों के बीच सब कुछ ठीक है और शो अनुपमा की टीम पहले की तरह ही मजबूत और एकजुट है.

यह भी पढ़े: Rj Mahvash ने युजवेंद्र चहल संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेंटल हेल्थ पर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >