Anupama: रूपाली गांगुली संग काम करने पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके साथ शूटिंग…

Anupama: टेलीविजन प्रेमियों के लिए काफी मजेदार ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा का महा एपिसोड होने वाला है. ऐसे में समृद्धि शुक्ला और रूपाली गांगुली साथ में शूट करेंगी. अब उन्होंने इसपर बात की है.

Anupama: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. यह शो 2009 से चल रहा है और इसने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है. इसी तरह रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा भी दर्शकों के फेवरेट शो में से एक है. यह टीआरपी टॉपर है. आए दिन दोनों शो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं और लोग दिलचस्प एपिसोड्स के बारे में बात करते हैं. अब अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का महाएपिसोड होने वाला है. जी हां, समृद्धि की रुपाली के साथ पोज देती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुकी हैं.

रूपाली गांगुली के साथ काम करने पर समृद्धि शुक्ला ने कही ये बात

मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि रूपाली अभीरा और अरमान को यह एहसास दिलाने के लिए शो में एंटर करेंगी कि उनका रिश्ता कितना मजबूत है. हम अनुपमा और अभीरा को एक दूसरे को राखी बांधते हुए भी देख सकते हैं. अब समृद्धि ने बॉलीवुडलाइफ संग बात करते हुए रूपाली गांगुली के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने कहा, “हमने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं की है. हमने प्रोमो के लिए शूटिंग की है, लेकिन, मैं उनसे 2-3 बार मिल चुकी हूं और यह अद्भुत से कम नहीं है.

Also Read- Anupama Twist: इन 2 शख्श के लिए आध्या अपनी जान की देगी कुर्बानी, डिंपी को तलाक देगा टीटू

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

रूपाली से मिलकर काफी खुश हैं समृद्धि

समृद्धि शुक्ला ने आगे कहा, वह इतनी पॉपुलर, प्रतिभाशाली और एक नंबर वन शो की लीड भी हैं, लेकिन वह जितने प्यार से आपसे मिलती है, वह काफी अच्छा लगता है. वह गर्मजोशी से भरी है और उनकी ऊर्जा वास्तव में अच्छी है. मैं उनके साथ और अधिक शूटिंग करने के लिए एक्साइटेड हूं और आज हमारी एक साथ पहली शूटिंग होगी.”

समृद्धि ने अपकमिंग एपिसोड को लेकर कही ये बात

समृद्धि ने कहा, महा एपिसोड बेहद अद्भुत होने वाला है, क्योंकि अनुपमा और अभिरा एक साथ आ रहे हैं. यह निश्चित रूप से कुछ रोमांचक होगा. ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, हम देखेंगे कि शो में अभीरा और अरमान को आखिरकार दादीसा से अनुमति कैसे मिलती है और शादी होने वाली है. हालांकि, रूही हैरान और चिंतित है क्योंकि वह किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देना चाहती है. वह रोहित के साथ है, लेकिन उसका सारा ध्यान अरमान पर है. वह अभीरा से अरमान को वापस पाने के लिए रोहित का इस्तेमाल कर रही है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने नहीं इस करीबी शख्स ने किया अभीरा को किडनैप, अरमान के सामने किया कुबूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >