‘अनुपमा’ में शादी के बीच आया ट्विस्ट, घर का सपना टूटा तो पारितोष-गौतम को साथ देखकर चौंकी अनु

Anupama Written Update: ‘अनुपमा’ के नए एपिसोड में अंश और प्रेरणा की शादी का जश्न देखने को मिलेगा. तो दूसरी तरफ पारितोष और गौतम की सीक्रेट बातचीत ने कहानी में नया सस्पेंस पैदा कर दिया है.

Anupama Written Update: शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. एपिसोड की शुरुआत में ब्रोकर अनुपमा को रोकता है और पूछता है कि क्या वह अभी भी वह घर खरीदना चाहती है. अनुपमा पहले हुई गलतफहमी के लिए माफी मांगती है. तभी ब्रोकर उसे बताता है कि वह घर अब बिक चुका है. जोशी परिवार ने उसके लिए टोकन मनी दे दी है. यह सुनकर अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है. वह सोचती है कि उसके पास तो टोकन देने तक के पैसे नहीं थे और वह घर खरीदने के सपने देख रही थी. हालांकि वह खुद को संभालते हुए फैसला करती है कि अब उसका पूरा ध्यान अंश की शादी पर रहेगा.

श्रुति और अनुपमा के बीच फिर तकरार

शादी के माहौल में अनुपमा खुद अंश और प्रेरणा को तैयार करती है. अंश को दूल्हे के रूप में देखकर वह भावुक हो जाती है. बारात के दौरान अनुपमा डांस भी करती है. लेकिन अंश को दूल्हा बने देखकर उसे समर की याद आ जाती है और वह रो पड़ती है. अंश और लीला उसे संभालते हैं. शादी में श्रुति की एंट्री होती है और वह राही और अनुपमा को साथ देखकर हैरान रह जाती है. शादी के बीच प्रेम और अनुपमा को उनके अगले कुकिंग कॉम्पिटिशन के बारे में जानकारी मिलती है.

पारितोष और गौतम को साथ देखकर बढ़ा शक

अनुपमा प्रेम की तारीफ करते हुए कहती है कि वह बहुत अच्छा शेफ है और आगे और बेहतर बन सकता है. इस पर प्रेम कहता है कि उसे हराने के लिए उसे और बेहतर बनना पड़ेगा. अनुपमा भी साफ कहती है कि उसके लिए यह कॉम्पिटिशन जीतना बहुत जरूरी है और वह अपनी पूरी ताकत लगाएगी. एपिसोड के आखिर में ट्विस्ट आता है. पारितोष, गौतम से पैसे मांगता है और कहता है कि उसके पास एक जरूरी जानकारी है. वह गौतम को कुछ बताता है, जिसे देखकर अनुपमा को शक हो जाता है. अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर पारितोष क्या छिपा रहा है और इसका असर अंश-प्रेरणा की शादी पर कैसे पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुज की वजह से श्रुति देगी अनु को इतना बड़ा दर्द, लड़की के जरिए अंश को बदनाम करने की तैयारी

यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट, प्रेम बनेगा चोर? अनु की सीक्रेट डायरी पर डाली नजर

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुपमा की सीक्रेट रेसिपी डायरी पर मंडराया खतरा, श्रुति चलेगी नई चाल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >