Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

Anupama: सीरियल अनुपमा में अलीशा परवीन की जगह अब कौन सी नयी एक्ट्रेस लेगी, इसके बारे में फैंस जानना चाहते हैं. इस समय सोशल मीडिया पर अद्रिजा रॉय का नाम नयी राही के लिए सामने आ रहा है.

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में अलीशा परवीन अब नजर आएगी. अलीशा, राही का किरदार निभाती थी और अब उनकी जगह शो में कोई और एक्ट्रेस दिखेंगी. अलीशा ने रिप्लेस किए जाने के पीछे की वजह भी बताई है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि राजन सर ने उन्हें उनके परफॉर्मेंस को लेकर कहा कि इसमें प्रॉब्लम है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि अब नयी राही, अद्रिजा रॉय होगी. चलिए आपको बताते हैं कि अद्रिजा कौन है.

कौन हैं अद्रिजा रॉय?

अनुपमा में अब राही के रोल में अद्रिजा रॉय दिखेंगी. हालांकि मेकर्स ने इसे कंफर्म नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा है. अद्रिजा बंगाली टीवी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है. साल 2016 में एक्ट्रेस ने बंगाली शो बेदिनी मोलुआर कोथा से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की. उन्होंने पोटोल कुमार गानवाला, मौ एर बारी, बिक्रम बेताल जैसे बंगाली शोज में काम किया है. साल 2023 में एक्ट्रेस ने हिंदी टीवी इंड्स्ट्री में कदम रखा और सीरियल इमली में काम किया. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि प्रेम को पता चलता है कि राही चाहती है माही उसके साथ ऑर्डर देने जाए. प्रेम हैरान हो जाता है. अनु सोचती है राही, प्रेम और माही को मिलाकर रहेगी. दूसरी तरफ प्रेम, राही से पूछता है कि क्या वह उसे पसंद करती है. राही उसे जवाब नहीं देती. वह राही को उसके प्रति अपने प्यार को कबूल करने के लिए मजबूर करता है. राही, माही के बारे में सोचती है. प्रेम राही से उस पर भरोसा करने के लिए कहता है. पाखी, माही को बताती है कि प्रेम और राही दोनों गायब हैं. माही परेशान हो जाती है.

Also Read- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

Also Read- Anupama: 2 महीने में ही सीरियल को अलविदा कहने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन ने कहा- मैं शो छोड़ रही हूं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >