Anupama: सुधांशु पांडे ने शो छोड़ने के असली कारण का किया खुलासा, बोले- रोता था और डर लगा कि…

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा को कुछ महीने पहले सुधांशु पांडे ने अलविदा कह दिया था. एक्टर वनराज की भूमिका में नजर आते थे. अब उन्होंने सीरियल छोड़ने की असली वजह पर चुप्पी तोड़ी है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है. हाल ही में शो ने लीप लिया. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री हुई. वहीं पुराने कलाकारों ने एक के बाद एक शो छोड़ा. इसमें वनराज की भूमिका निभाने वाले सुधांशु पांडे का नाम शामिल है. उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए फैंस को ये शॉकिंग न्यूज दी थी. उन्होंने सभी से मांफी मांगते हुए कहा कि अब अलविदा कहने का वक्त आ गया है. अब, बख्तयार ईरानी और अली असगर के हालिया पॉडकास्ट में, अनुपमा के पूर्व अभिनेता पारस कलनावत, निधि शाह और सुधांशु पांडे ने खुलासा किया कि उन्होंने शो को क्यों छोड़ा. उनसे यह भी पूछा गया कि क्या उनके बाहर निकलने का कारण रूपाली गांगुली थीं.

सुधांशु पांडे ने क्यों छोड़ा था अनुपमा

अनुपमा से बाहर निकलने के बारे में बात करते हुए सुधांशु पांडे ने कहा, ”अनुपमा में तब एंट्री ली थी, जब कोविड का टाइम था, तब से लेकर अब तक, शो एक कल्ट बन गया और इसने इतिहास रचा. मैंने वनराज का किरदार निभाने के लिए 100 परसेंट दिया, लेकिन मुझे डर था कि एक समय ऐसा आया होगा, जब ​​मेरा किरदार बार-बार दोहराया जाने लगा और दर्शकों को बोर करने लगता.” निधि शाह ने कहा कि शूटिंग के दौरान सुधांशु को कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा था.

सुधांशु ने अनुपमा की शूटिंग को लेकर कही ये बात

सुधांशु ने कहा कि दर्शक एपिसोड देखने वक्त सिर्फ ये सोचते हैं कि ये सीन कितने आराम से एक्टर ने किया, लेकिन ऑफस्क्रीन काफी तकलीफ भरा होता है, रोना आ जाता है और दर्द, मानसिक स्वास्थ्य, शरीर सब कुछ बर्बाद लगने लगता है. उन्होंने कहा कि शूटिंग के बाद खड़ा नहीं हो पाता था. एक समय ऐसा भी आया जब इतना बीमार हो गया कि आराम करना पड़ा. उन्होंने खुलासा किया कि वह एक दिन में पांच से छह पेन किलर्स लेते थे और उनके पास करने के लिए 15 पेज के सीन्स होते थे.

निधि शाह ने क्यों छोड़ा सीरियल अनुपमा

निधि शाह ने आगे बताया कि क्या ट्रिगर प्वाइंट बन गया, जिसकी वजह से उन्होंने शो छोड़ा. एक्ट्रेस ने कहा, शो में ऐसे सीन्स थे, जिसमें रोज झगड़े होते थे और वो इन सब से थक चुकी थी. इसी बीच जब पूछा गया कि कया रूपाली गांगुली की वजह से उन्होंने जाने का फैसला किया. एक्ट्रेस ने तुरंत कहा, ‘नहीं, ऐसा नहीं है. वह बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं.” जिसके बाद सुधांशु और पारस हंस पड़े.

Also Read- Anupama: क्या रूपाली गांगुली की वजह से किंजल ने छोड़ा शो? निधि शाह बोली- मेरे सीन्स काटे गए…

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटते ही राही करने लगी सबको परेशान, अनु को सताने के लिए आध्या ने बनाया मास्टर प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >