Anupama Upcoming Twist: डिंपी-टीटू की शादी नहीं तोड़ पाया वनराज, श्रुति के ड्रामा के बावजूद एक साथ खुश हैं अनु-अनुज

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां फाइनली टीटू और डिंपी की शादी हो जाती है. दोनों के वरमाला और कन्यादान की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Anupama Upcoming Twist: राजन शाही के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में रूपाली गांगुली लंबे समय से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं. शो में उनकी जिंदगी किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं है. उनकी पहली शादी वनराज से हुई थी, जिसने उसे धोखा दिया था. उन्होंने प्यार को दूसरा मौका तब दिया जब उन्होंने अनुज कपाड़िया से शादी की. हालांकि, उनकी शादीशुदा जिंदगी में एक बार फिर उथल-पुथल मच गई और दोनों अलग हो गए. बाद में और ज्यादा ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स ने 5 साल का लीप लिया. अनुज कपाड़िया की जिंदगी में श्रुति आईं और उनकी सगाई हो गई. इसी बीच डिंपी को टीटू से प्यार हो गया और दोनों की शादी हो गई है.

धूमधाम से हुई टीटू और डिंपी की शादी

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में, हम देखते हैं कि अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) श्रुति के साथ अपनी सगाई तोड़ देता है. ऐसा इसलिए क्योंकि श्रुति ने अनु के करियर को बर्बाद करने की कोशिश की. आज के एपिसोड में हमने देखा कि श्रुति अनुज और अनु को फिर से एक होने के लिए कहती है. वनराज अनु पर तानों की बौछार करता है. इसी बीच, वनराज के पास डिंपी और टीटू की शादी को बर्बाद करने की भी प्लान है. वह डिंपी से छेड़छाड़ की घटना से जुड़े टीटू के पास्ट के बारे में जानता है और वह जल्द ही इसका खुलासा करने वाला है. हालांकि, ऐसा लगता है कि उसका ये प्लान काम नहीं करेगा और दोनों की शादी धूमधाम से हो जाएगी.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में से पहले इन सुपरहिट शोज का हिस्सा रह चुके हैं हितेश भारद्वाज, देखें लिस्ट

Read Also- Anupama: अनुपमा को वापस अपनी जिंदगी में आने के लिए गिड़गिड़ाएगा अनुज, श्रुति का होगा पर्दाफाश

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के करियर को बर्बाद करने की इस शख्स ने खाई कसम, क्या रोक पाएगा अरमान

टीटू-डिंपी की शादी में दिखी अनुपमा-अनुज की झलक

एक फैन पेज ने अनुपमा की कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की है. तस्वीरों में डिंपी और टीटू की वरमाला की रस्म देखने को मिल रही है. वे खुश दिखते हैं और अनुज और अनु भी इस जश्न का हिस्सा हैं. उनके चेहरे पर मुस्कान है. फोटोज में हम काव्या और वनराज को कन्यादान फंक्शन में भाग लेते हुए भी देखते हैं. अब सवाल उठता है कि वनराज के प्लानिंग का क्या हुआ. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट आएंगे.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत की मुलाकात का इस शख्स ने खोला राज, कहा- दोनों एक दूसरे से…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >