Anupama Upcoming Twist: अनुपमा को बर्बाद करने के लिए तोशू ने मिलाया इस शख्स से हाथ, खाने में कॉकरोच मिलने पर होगा हंगामा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में लोग फुल ड्रामा देखेंगे. तोशू अपनी ही मां को बर्बाद करने पर लगा हुआ है. वो उसका घमंड तोड़ना चाहता है. इसके लिए वो ऐसा कुछ करेगा, जिसके बारे में अनुपमा ने सोचा नहीं होगा.

Anupama: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा का ट्रैक इन दिनों बेहद रोमांचक हो गया है और इसमें खूब सारा ड्रामा दिखाया जा रहा है. सीरियल में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना लीड रोल निभा रहे हैं. शो में दिखाया गया कि अनुपमा ने सारे मुश्किलों को पार करते हुए सुपरस्टार शेफ कंपीटीशन जीत लिया है. वहीं, शो का प्रोमो सामने आया था, जिसने फैंस को परेशान कर दिया. उसके हाथ से ट्राफी छिन जाती है और उसपर यशदीप किसी बात को लेकर गुस्सा करता है. हालांकि किस बात से यशदीप उसपर नाराज होता है, ये अभी क्लियर नहीं हो पाया है.


तोशू और गुलाटी मिलाएंगे हाथ
अनुपमा के एपिसोड में दिखाया गया मिस्टर गुलाटी जो एक प्रसिद्ध रेस्तरां मालिक है, वो स्पाइस एंड चटनी आते है. इस दौरान वो अनुपमा को नौकरी का ऑफर करते हैं, लेकिन वो इसे मना कर देती है. जिसके बाद तोशू मिस्टर गुलाटी को खुश करने के लिए कोशिश करते है. तोशू उसके साथ हाथ मिला लेता है और उसके बाद अपनी मां को बर्बाद करने का प्लान बनाता है. कहा जा रहा है कि अनु जब अपने कस्टमर को बिरयानी परोसेगी और उन्हें खाने में कॉकरोच मिलेगा.

Anupama Upcoming Twist: क्या टीटू के भयानक अतीत का सच खत्म कर देगा डिंपी संग रिश्ता, अनुपमा- वनराज कैसे करेंगे सामना

Anupama: क्या अनुपमा छोड़ने के बाद तोशू नजर आएंगे खतरों के खिलाड़ी 14 में, आशीष मेहरोत्रा बोले- मैं सोच रहा हूं कि…

Anupama: तोशू के शो छोड़ने पर अनुपमा का छलका दर्द, आशीष मेहरोत्रा बोले- आखिरी दिन आंखों में आंसू…


कस्टमर को खाने में मिलेगा कॉकरोच
कस्टमर को जब खान में कॉकरोच मिलेगा तो वो लोग हंगामा करेंगे और मीडिया भी इसे कवर करेगी. जिसके बाद सारे लोग अनु पर आरोप लगाएंगे. हालांकि तोशू और गुलाटी इस सबके पीछे मास्टरमांइड होंगे. ये देखना दिलचस्प होगा कि अनु इस दिक्कतों से बाहर कैसे निकलेगी. वहीं, बता दें कि अबतक आपने देखा कि तोशू कस्टमर को सर्विस पसंद आने पर उन्हें टिप देने के लिए कहता है. अनुपमा ये देखकर काफी नाराज हो जाती है और उसे बस अपने काम से मतलब रखने के लिए कहती है.

Anupama Spoiler: यशदीप ने किया अनुपमा को प्रप्रोज, क्या अनुज को भूल उसका हाथ थामेगी अनु, आएगा बड़ा ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >