Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज से शादी करने से पहले श्रुति की हो जाएगी मौत, आध्या फिर से करने लगेगी अनुपमा से नफरत

सीरियल अनुपमा की कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है. कहा जा रहा है कि अनुपमा कुकिंग कंपीटीशन के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है. हालांकि आध्या नहीं चाहती कि उसकी मां जीते और वो उसे हारता देखना चाहती है.

Anupama upcoming twist: राजन शाही द्वारा निर्मित सीरियल अनुपमा इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है. सीरियल की लोकप्रियता हर बीतते दिन के साथ बढ़ती जा रही है. रूपाली गांगुली, अनुपमा का किरदार निभाती है और आज वो हर घर में इसी नाम से जानी जाती है. पांच साल के लीप के बाद अनुज और अनुपमा एक-दूसरे से मिले, लेकिन फिर भी वो एक नहीं हुए. अनुज अपनी लाइफ में आगे बढ़ गया है और श्रुति से शादी करने वाला है. हालांकि सिचुएशन ऐसा बना कि श्रुति को गोली लग गई और अनुपमा, अनुज के घर शिफ्ट हो गई.

अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड के बारे में फैंस जानना चाहते है. अनुपमा में दिखाया गया कि अनुज और श्रुति की शादी में कुछ ही दिन बच थे, तभी उसे गोली लग जाती है. श्रुति अभी तक ठीक नहीं हुई है और आध्या को पैनिक अटैक आने शुरू हो गए है. अनुज, अनुपमा को अपने घर में रहने के लिए बुलाता है, ताकि आध्या को दोनों मिलकर हैंडल कर पाए. वहीं, श्रुति ये सब देखकर काफी परेशान है. उसे लग रहा है फिर से अनुज और अनुपमा एक हो जाएंगे. अब सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद श्रुति की मौत हो जाए.

Anupama: क्या अनुपमा और अनुज के रोमांस से आकांक्षा को होती है जलन, जानें क्या बोली गौरव खन्ना की पत्नी

Also Read- Anupama Spoiler Alert: आध्या करेगी अपनी मां अनुपमा को जलील, देगी अनुज से दूर रहने की वॉर्निंग

Anupama Spoiler Alert: श्रुति के कान भरेगी आध्या, अपनी मां को बेइज्जत करने का नहीं छोड़ेगी मौका, अनुज सिखाएगा सबक

क्या श्रुति की हो जाएगी मौत
कहा जा रहा है कि अनुज से शादी से पहले श्रुति की मौत हो जाएगी और आध्या इसके लिए फिर से अनुपमा को दोष देगी. हालांकि मेकर्स ने आगे के एपिसोड के बारे में रिवील नहीं किया है. फिलहाल आगे की कहानी जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा. वहीं, लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा और अनुज बात करते है. अनुपमा उसे बताती है कि बा ने उसे एक किताब दी है, जो उसे सुपरस्टार जीतने में मदद करेगी. आध्या ये बातें सुन लेती है. अनुपमा कहती है कि अगर वो जीत जाएगी तो उसे खुशी होगी, अगर वो हार जाती है तो वो भारत वापस लौट जाएगी. आध्या फैसला करती है कि वो उस किताब को बर्बाद कर देगी.

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी कहेगी ईशान से I LOVE YOU, प्यार के बदले मिलेगा उसे थप्पड़, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >