Anupama: अनुज की जिंदगी में वापस आने के लिए श्रुति ने अनुपमा को मनाया, वनराज ने अनु के खिलाफ उगला जहर

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वनराज, अनुुपमा को बहुत बुरा-भला कहता है. वो अनु पर अनुज और श्रुति का रिश्ता खराब करने का आरोप लगाता है. तोशू और पाखी भी अपने पिता का साथ देते है.

Anupama upcoming twist: अनुपमा सीरियल में जबरदस्त टर्न आए है, जिसने दर्शकों को कहानी से बांध दिया है. सीरियल की लोकप्रियता इतनी है कि ये हर बार टीआरपी में सबसे आगे रहती है. लेटेस्ट ट्रैक टीटू और डिंपी की शादी को लेकर है, जिसे वनराज तोड़ना चाहता है. टीटू की सच्चाई सामने आ गई है और वनराज का गुस्सा सातवें आसमान पर है. वो गुस्से में टीटू को खूब मारता है. वनराज बताता है कि टीटू की मां ने अपने ही पति को मार डाला और अब जेल में है.


वनराज लगाएगा अनुपमा पर ये आरोप

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. श्रुति, अनुज की जिंदगी से चली जाएगी और अनु को अनुज की लाइफ में आने के लिए कहेगी. श्रुति दोनों को मिलाएगी. ये सब देखकर वनराज काफी नाराज हो जाएगा. वो अनु पर अनुज और श्रुति के रिश्ते को खराब करने और उनके बीच आने का आरोप लगाएगा. वनराज, अनु को ताना मारता है और उसे कोसता है. वनराज उससे कहता है कि वो कभी खुश नहीं रहेगी जैसे वो काव्या के साथ खुश नहीं है.

Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

Anupama: दुश्मन बनेगा अनुपमा का दोस्त, कॉकरोच वाली साजिश में इस शख्स का करेगा पर्दाफाश

तोशू और पाखी अपनी मां के खिलाफ उगलेगी जहर

वनराज की बातें सुनकर अनुपमा का दिल टूट जाएगा. तोशू और पाखी अपनी मां पर टीटू और डिंपी की शादी खराब करने का आरोप लगाएगा. साथ ही अपने पिता वनराज के साथ मिलकर उसे बुरा-भला कहेगा. वनराज, अनु को कहेगा कि उसने यशदीप का दिल तोड़ दिया और उसे शादी में शामिल करने के लिए भारत लेकर आ गई. अनुपमा काफी दुखी हो जाती है. उसे लगता है कि पूरा परिवार खिलाफ है. क्या अनुपमा, अनुज के साथ फिर से मिल पाएगी. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >