Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के जीवन में आने वाला है भयंकर तूफान, ‘घर का भेदी’ वरुण खेलेगा माइंड गेम

Anupama Upcoming Twist: फैशन शो के बाद खुश नजर आ रही अनुपमा की जिंदगी में फिर तूफान आने वाला है. वरुण घर का भेदी बनकर रजनी को खबरें देगा. सच सामने आते ही अनुपमा और रजनी के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलने वाला है. पढ़ें पूरी खबर…

Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का हिट शो अनुपमा इस हफ्ते टीआरपी की रेस में जबरदस्त पकड़ बनाए हुए है. राजन शाही का यह सीरियल हर दिन नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों को स्क्रीन से हटने नहीं दे रहा. फैशन शो के सफल होने के बाद अनुपमा को लगने लगता है कि अब शायद उसकी जिंदगी पटरी पर आ गई है. उसे लगता है कि संघर्ष का दौर खत्म हुआ और अब सुकून के दिन शुरू होंगे, लेकिन कहानी यहां थमने वाली नहीं है. आने वाले एपिसोड्स में उसकी खुशियों पर फिर से संकट के बादल मंडराने वाले हैं.

वरुण को माफ कर देती है अनुपमा

अब तक दर्शकों ने देखा कि रजनी जबरदस्ती वरुण को अनुपमा के पास लाती है और उससे माफी मंगवाती है. अनुपमा हमेशा की तरह बड़े दिल से बिना सवाल किए वरुण को माफ कर देती है. यहीं से रजनी अपनी अगली चाल चल देती है. वह चाहती है कि वरुण अनुपमा के घर में ही रहने लगे. बाहर से यह बात वरुण को अजीब जरूर लगती है, लेकिन अंदर ही अंदर वह इसे अपने फायदे का मौका मान लेता है.

घर का भेदी बनेगा वरुण

आने वाले दिनों में वरुण अनुपमा के घर में रहने लगता है और यहीं से खेल बिगड़ता है. वह घर की हर छोटी-बड़ी बात, मीटिंग और प्लान की जानकारी रजनी तक पहुंचाने लगता है. यानी वरुण घर का भेदी बनकर अनुपमा की दुनिया हिलाने की तैयारी में है. इसी बीच माही, प्रेम और राही के बीच भी तनाव बढ़ेगा, जिससे घर का माहौल और खराब हो जाएगा.

कहानी में एक नई जंग होगी शुरू

उधर रजनी एहसानों का हवाला देकर अनुपमा पर दबाव बनाती है और उससे चॉल खाली करवाने में मदद मांगती है. अनुपमा कंफ्यूज हो जाती है. हालांकि राही और डांस राजन उसे समझाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सच तब सामने आएगा जब अनुपमा रजनी और वरुण की चोरी-छिपे बातें सुन लेगी. इसके बाद अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ेगा और कहानी में एक नई जंग शुरू होगी.

ALSO READ: Bajrangi Bhaijaan Munni Photos: ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ का ग्लैमरस अंदाज, लेटेस्ट तस्वीरों में पहचान नहीं पाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >