Anupama Upcoming Twist: इस शख्स को बुरी तरह मारेगा प्रेम, प्रेरणा और अनुपमा के रिश्ते का हुआ खुलासा

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वरुण और रजनी बारात लेकर आते हैं. भारती बारात को देखकर काफी खुश होता है. दूसरी तरफ राही से दिवाकर बदतमीजी करता है और प्रेम उसे बहुत मारता है. प्रेम पुलिस बुलाने का सोचता है.

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही खुद को दिवाकर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करती है. राही मदद के लिए चिल्लाती है. दिवाकर उसे नहीं चिल्लाने के लिए कहता है. तभी प्रेम वहां पर आ जाता है और दिवाकर को खूब मारता है. वह पुलिस को बुलाने का फैसला करता है, लेकिन दिवाकर गिड़गिड़ाने लगता है. दिवाकर कहता है कि वह समझ गया कि राही सिर्फ उससे ही प्यार करती है. राही, प्रेम से दिवाकर को जाने देने के लिए कहती है. हालांकि प्रेम को लगता है कि दिवाकर को जाने दिया तो वह फिर से ये सब कर सकता है.

दिवाकर को खूब मारेगा प्रेम

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, भारती को दुल्हन के रूप में तैयार करने में मदद करती है. भारती उसकी जिंदगी में खुशी लाने के लिए अनु को थैंक्यू कहती है. रजनी और वरुण बारात लेकर आते हैं और अनु उनका स्वागत करती है. राही को अभी भी लग रहा कि रजनी कुछ छिपा रही है. प्रेम, राही से फ्लर्ट करता है. राही उसे रोकती है. राही अपने पति से शादी में दूसरी लड़कियों को देखने से मना करती है. प्रेम कहता है कि अगर उन लड़कियों ने उसे देखा तो. राही फिर कहती है कि वह उन लड़कियों को नहीं छोड़ेगी फिर. प्रेम उसे भरोसा दिलाता है उनके बीच कोई नहीं आएगा.

प्रेम पर पड़ी प्रेरणा की नजर

पंडित वरुण को उसकी बहन को बुलाने के लिए कहता है ताकि रस्म पूरा हो सके. ये सुनकर रस्म करने के लिए आगे आती है, तभी प्रेरणा आ जाती है. प्रेरणा की एंट्री से वरुण और रजनी हैरान हो जाते हैं. वरुण अपनी बहन को अपनी शादी में देखकर थोड़ा भावुक हो जाता है. रजनी अपनी बेटी से मिलने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसे नजरअंदाज करती है. अनु उसे समझाती है कि वह परेशान ना हो. प्रेम पर प्रेरणा की नजर पड़ती है और वह खुश हो जाती है. राही ये देखकर शॉक्ड हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: शो में एंट्री लेने पर भावना अजवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रेरणा के आने से ट्रैक में एक नई एनर्जी आएगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >